फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hurt by internal discord of Congress Nehru had put post of PM at stake preparing to resign

पुराने पन्नों से: कांग्रेस की भीतरी कलह से आहत नेहरू ने दांव पर लगाया था पीएम का पद, इस्तीफा देने की थी तैयारी

Tue, 16 Apr 2024 12:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संजीव सिंह, आगरा
संजीव सिंह, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 16 Apr 2024 12:25 PM IST
सार

देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने दो साल बाद ही कुर्सी छोड़ने के तैयारी कर ली थी। वे कांग्रेस की भीतरी कलह से आहत थे, इसलिए उन्होंने पीएम का पद छोड़ने की पेशकश की थी।
 

विज्ञापन
Hurt by internal discord of Congress Nehru had put post of PM at stake preparing to resign
अमर उजाला पुराने पन्नों से - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बात 1951 की है। पहले आम चुनाव का माहौल बन चुका था। कांग्रेस उस समय नाजुक दौर में थी। पार्टी अंदरूनी कलह से जूझ रही थी। ऐसे में कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने की जरूरत थी। अंतरिम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू स्थिति को समझ गए थे। उन्होंने महसूस किया कि इस समय पार्टी को समय देना जरूरी है। इसी उद्देश्य से दिल्ली में बुलाए विशेष अधिवेशन में उन्होंने प्रधानमंत्री पद छोड़ने की पेशकश की।
विज्ञापन


अमर उजाला में 11 सितंबर 1951 को प्रकाशित समाचार के अनुसार दिल्ली के कांस्टीट्यूशन हॉल में हुए कांग्रेस के विशेष अधिवेशन में भारी बहुमत से प्रस्ताव पारित कर जवाहर लाल नेहरू को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने का अनुरोध किया गया। प्रस्ताव में नेहरू से कहा गया कि पार्टी नाजुक दौर में है। इस वक्त उनके मार्ग दर्शन की पार्टी को बहुत जरूरत है, इसलिए वह कांग्रेस अध्यक्ष पद संभाल लें। महासमिति ने भारी बहुमत से  प्रस्ताव पारित कर पुरुषोत्तम दास टंडन का अध्यक्ष पद से इस्तीफा स्वीकार कर लिया था।
विज्ञापन


नेहरू ने महासमिति में 45 मिनट के अपने भाषण में कहा कि पार्टी आम जनता से दूर होती जा रही है। ऐसे में हाथ पर हाथ रख नहीं बैठा जा सकता। मैं पिछले दो साल से प्रधानमंत्री पद से त्यागपत्र देने की सोच रहा हूं। प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर संगठन की सेवा करना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि अगर अंतरराष्ट्रीय हालात खराब न हुए होते तो पहले ही इस्तीफा दे चुका होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed