{"_id":"5eac19de8ebc3e9090614717","slug":"hunger-strike-vrindavan-news-agr4400074120","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वारंटीन सेंटर में भूख हड़ताल पर बैठा मरीज, खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वारंटीन सेंटर में भूख हड़ताल पर बैठा मरीज, खलबली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। क्वारंटीन सेंटर कृष्णा कुटीर की चरमराई व्यवस्थाओं के विरोध में क्वारंटीन युवक भूख हड़ताल पर बैठ गया है। स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े करते हुए सुधारने के लिए पांच मांगें रखी हैं। पूरी न होने पर जल्द ही क्वारंटीन सेंटर के सभी मरीजों ने सत्याग्रह की चेतावनी दी है।
मथुरा शहर के लालागंज निवासी युवक का मित्र कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर युवक खुद ही 25 अप्रैल को क्वारंटीन हो गया। क्वारंटीन सेंटर कृष्णा कुटीर में क्वारंटीन युवक ने बृहस्पतिवार की सुबह भूख हड़ताल शुरू कर दी। इसका आरोप है कि खाने की गुणवत्ता बिल्कुल सही नहीं है, वहीं गंदगी बहुत है। इसकेे अलावा मेडिकल सुविधा की व्यवस्था दुरुस्त नहीं है।
वृद्ध, बच्चों और महिलाओं को काफी दिक्कत है। युवक ने व्यवस्थाएं दुरुस्त करने संबंधी पांच मांगें रखी हैं, ऐसा न होने पर क्वारंटीन किए गए करीब 67 मरीजों के सत्याग्रह करने की चेतावनी दी है। 24 घंटे बीतने के बाद जिला प्रशासन का कोई नुमाइंदा क्वारंटीन सेंटर नहीं पहुंचा। युवक का आरोप है कि वृंदावन कोतवाल ने उन्हें धमकाया और एनएसए में कार्रवाई करने की धमकी भी दी है।
विज्ञापन
कृष्णा कुटीर से भागा मरीज, पकड़कर एंबुलेंस से लाए
सौ शैय्या चिकित्सालय से डॉक्टर के भागने का मामला अभी शांत नहीं हुआ कि बृहस्पतिवार की रात कृष्णा कुटीर क्वारंटीन सेंटर से मरीज भाग खड़ा हुआ। फरह निवासी युवक बृहस्पतिवार की रात क्वारंटीन सेंटर से भागा तो पुलिस-प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। आनन-फानन में युवक की तलाश की गई, पर रात को तो युवक हाथ नहीं लग सका। पुलिस ने शुक्रवार की सुबह युवक को पकड़ लिया और स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस से कृष्णा कुटीर पहुंचाया।