{"_id":"5d5995cb8ebc3e897266c9a5","slug":"hungama-in-kasganj-dalit-agra-news-agr401496381","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारातघर में स्वास्थ्य केंद्र संचालित करने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारातघर में स्वास्थ्य केंद्र संचालित करने पर हंगामा
विज्ञापन
कासगंज के नदरई में दलित ग्रामीणों को समझाती पुलिस
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। नदरई में स्वास्थ्य केंद्र का संचालन बारातघर में करने पर अनुसूचित जाति के ग्रामीण भड़क गए। विरोध की जानकारी पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी और कर्मी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंचे विधायक ने नए स्थान पर बारातघर बनाने का भरोसा देकर मामला शांत कराया।
फोरलेन सड़क निर्माण योजना में नदरई का स्वास्थ्य केंद्र टूट गया। इसके बाद स्वास्थ्य केंद्र का संचालन बंद हो गया। इससे लोगों को दिक्कत हो रही थी। ग्रामीणों की मांग पर स्वास्थ्य केंद्र को बारातघर में संचालित करने के लिए व्यवस्थाएं बनाई गईं। रविवार सुबह स्वास्थ्य केंद्र का सामान बारातघर लाया गया तो नदरई के अनुसूचित जाति के ग्रामीणों ने इसका विरोध शुरू कर दिया।
प्रदर्शन करते हुए अनुसूचित जाति के ग्रामीणों ने कहा कि यह बारातघर उनके समाज का है। इसमें स्वास्थ्य केंद्र का संचालन नहीं हो सकता। ग्रामीणों को समझाया गया कि अभी अस्थायी रूप से इस भवन में स्वास्थ्य केंद्र संचालित हो रहा है, लेकिन वे संतुष्ट नहीं हुए। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच गए। हालांकि ग्रामीण मानने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद नदरई के अनुसूचित जाति के ग्रामीण सदर विधायक के कैंप कार्यालय पहुंच गए। यहां सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने नए बारातघर के निर्माण का भरोसा दिया। इसके बाद मामला शांत हो सका।