फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hundreds of acres of crops submerged due to breach in Kalani Rajbaha

Agra News: कलानी रजबहा की खंदी कटने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न

Thu, 11 Sep 2025 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 11 Sep 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of acres of crops submerged due to breach in Kalani Rajbaha
कासगंज। सिढ़पुरा क्षेत्र के कलानी रजबहा की खंदी कटने से चार गांव की सैंकड़ों बीघा फसलें जलमग्न हो गई। गांवों में बंबा का पानी भर जाने से बाढ़ जैसे हालात बने हैं। स्कूल भवन के दो कमरे भी गिर गए, तो अन्य भवन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। किसान चिंतित हैं और शासन से मदद की गुहार लगाई है। सिंचाई विभाग ने कटी खंदी की मरम्मत का काम शुरू कराया है।ग्रामीणों के मुताबिक पानी अधिक होने के कारण रजबहा ओवरफ्लो चल रहा था। पानी के दबाव से करीब 10 दिन पूर्व खंदी कट गई थी। इसे सही करा लिया गया, लेकिन उस समय पानी खेतों में भर गया था। इसके बाद फिर खंदी में कटान हुआ। दो दिन पूर्व भी खंदी में और कटान हो गया इससे स्थिति और विकराल हो गई। नगला भिकारी, सरावल, दहेलीखुर्द और नगला किलू के किसानों की सैकड़ों बीघा भूमि जलमग्न हो गईं। कई घरों में पानी घुस गया। लगातार पानी भरे रहने के कारण कायमपुर-सरावल मार्ग पर मलखान सिंह स्कूल के दो कमरे गिर गए। बताया गया कि स्कूल भवन के पीछे पानी भरा होने के कारण भवन की नींव पानी से कमजोर हो गई और दो कमरे गिर गए। सरावल में राजेश सिंह और अरवेश वर्मा के मकान की दीवार गिर गई। वहीं कमलेश वर्मा के घर का एक कमरा भी गिर गया। मोनू का टीनशेड गिर गया। इसके अलावा नौशाद खान,ममतेश शाक्य और वेदराम के मकान की दीवार भी गिर गई। उमेश राठौर के मकान की दीवार चटक गई। ऐसी स्थिति राजेंद्र के मकान की है। वहीं अमर सिंह, राजेश शाक्य और कमलेश का मकान पानी से ढह गया। सरावल ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि यतेंद्र कुमार ने बताया कि 10 दिनों से यह समस्या बनी हुई है। खंदी कटने से क्षेत्र में रजबहा के पानी से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। काफी नुकसान हुआ है। फसलें बर्बाद हो गईं। सिंचाई विभाग ने मरम्मत का काम मौके पर शुरू कराया है। रेत की बोरियां भरकर रजबहा की कटी खंदी का सही किया जा रहा है। पानी अधिक होने के कारण खंदी की मरम्मत पूरी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed