{"_id":"607dcbf58ebc3e59281ad986","slug":"hundred-cluster-mobiles-will-keep-an-eye-on-voting-agra-news-agr489145812","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान पर नजर रखेंगी सौ क्लस्टर मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान पर नजर रखेंगी सौ क्लस्टर मोबाइल
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पंचायत चुनाव में एक सप्ताह का समय शेष है। 26 अप्रैल को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान होना है। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए पुलिस अधिकारियों ने लगभग सौ क्लस्टर मोबाइल टीमों का गठन किया है। प्रत्येक थाने में पांच क्लस्टर मोबाइल तैनात रहेगी।
पुलिस अधिकारियों की मानें तो एक क्लस्टर मोबाइल में करीब छह जवानों को तैनात किया गया है। इसमें एक उपनिरीक्षक के साथ पांच पुलिसकर्मी होंगे। प्रत्येक थाने में पांच-पांच क्लस्टर मोबाइलों को तैनात किया जाएगा। इसके साथ ही कुछ क्लस्टर मोबाइलों को संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों के आसपास तैनात किया जाएगा।
जिले की फोर्स के साथ आगरा मंडल से भी पुलिस बल मंगाया गया है। बाहर से आने वाली फोर्स को मतदान केंद्रों के साथ बैरियर आदि स्थानों पर तैनात किया जाएगा। वहीं सीओ और थानाध्यक्ष अपने-अपने थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। एसपी देहात डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि प्रत्येक थाने में पांच-पांच क्लस्टर मोबाइलों को तैनात किया जाएगा। उपद्रवियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।