फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   huge number of devotees are reaching Ayodhya from Taj city Agra to have darshan of Ramlala

UP: रामलला के दर्शन को व्याकुल ताजनगरी के भक्त, टूर ऑपरेटरों के पास कम पड़ रहे वाहन; होटल दिलाना भी मुश्किल

Tue, 30 Jan 2024 09:44 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 30 Jan 2024 09:44 AM IST
सार

रामलला के दर्शन के लिए ताजनगरी आगरा के भक्त व्याकुल हैं। इससे टूर ऑपरेटरों के पास वाहन कम पड़ रहे हैं। होटल दिलाना भी मुश्किल हो रहा है।

विज्ञापन
huge number of devotees are reaching Ayodhya from Taj city Agra to have darshan of Ramlala
रामलला। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रामलला के दर्शन के लिए भक्तों की अपार संख्या ताजनगरी आगरा से अयोध्या पहुंच रही है। केवल शहरवासी ही नहीं, अन्य राज्यों से भी रामभक्त आगरा के टूर ऑपरेटरों से बुकिंग करा रहे हैं। इससे टूर ऑपरेटरों के पास वाहन कम पड़ रहे हैं।

विज्ञापन


शहर के टूर ऑपरेटरों पर अयोध्या जाने वालों की बुकिंग कई गुना बढ़ गई है। हर दिन यात्रियों की संख्या बढ़ने से टूर ऑपरेटरों को रामलला के दर्शन से लेकर यात्रियों को ठहरने, खाने-पीने का इंतजाम कराना मुश्किल हो रहा है। टूर ऑपरेटर यात्रियों को फरवरी की शुरुआत तक न जाने की सलाह दे रहे हैं।

विज्ञापन

आरती का रजिस्ट्रेशन जरूरी

इतनी अधिक संख्या में लोग पहुंच रहे हैं कि होटल तक नहीं मिल रहे हैं। अयोध्या हम उन्हीं को भेज रहे हैं, जिनका ट्रस्ट की वेबसाइट पर आरती के लिए रजिस्ट्रेशन हो रहा है। -संकल्प शर्मा, टूर ऑपरेटर

विज्ञापन
विज्ञापन

कम पड़ गए वाहन

साउथ, महाराष्ट्र तक की भी बुकिंग आ रही है। सभी को 12 फरवरी तक लेकर जाएंगे। अभी शहर के ही इतने लोग वीकेंड पर अयोध्या गए, जिनके लिए वाहन कम पड़ गए। -निखिल गर्ग, टूर ऑपरेटर

आठ गुना बढ़ गई बुकिंग

अयोध्या की बुकिंग आठ गुना बुकिंग बढ़ गई है। अभी से फरवरी, मार्च के लिए बुकिंग ले रहे हैं। पर, होटल बड़ी मुश्किल से मिल रहे हैं। -दीपक बंसल, टूर ऑपरेटर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed