फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   huge crowd of passengers at stations in Agra one had to travel standing in trains

व्यवस्था अपर्याप्त: स्टेशनों पर यात्रियों का रेला, ट्रेनों में खड़े होकर करना पड़ा सफर; बुकिंग के लिए मारामारी

Sun, 24 Mar 2024 12:33 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 24 Mar 2024 12:33 AM IST
सार

होली पर चलाईं विशेष ट्रेनें अपर्याप्त रहीं। स्टेशनों पर यात्रियों का रेला रहा। उन्हें ट्रेनों में खड़े होकर सफर करना पड़ा। वहीं बुकिंग के लिए भी मारामारी रही। 

विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में होली के लिए चलाईं विशेष ट्रेनें भी यात्रियों की भीड़ के आगे अपर्याप्त रहीं। ट्रेनें फुल चल रही हैं। रिजर्वेशन कंफर्म नहीं होने पर भी लोग सफर कर रहे हैं। तमाम यात्री तो खड़े होकर यात्रा करने को मजबूर हैं। रविवार को होलिका दहन और सोमवार को होली खेली जाएगी। 

विज्ञापन


ऐसे में अधिकांश लोग शनिवार को अपने घर जाना चाह रहे हैं। इसके चलते आगरा कैंट, आगरा फोर्ट स्टेशन पर सबसे ज्यादा भीड़ रही। ट्रेनों की बोगी भी फुल थीं। बैठने के लिए सीट नहीं मिली तो खड़े होकर सफर किया। रेलवे ने भी होली पर 50 से अधिक ट्रेनें चलाईं, लेकिन यह भी अपर्याप्त हैं। 
विज्ञापन


कमला नगर निवासी अमित ठाकुर ने बताया कि परिवार सहित हिमाचल प्रदेश जाना है। दो-तीन दिन अवकाश है, ऐसे में शनिवार को ही जा रहा हूं। ट्रेन और स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ रही। बच्चों को ज्यादा परेशानी हुई। ऐसे में खुद खड़ा होकर बच्चों को सीट दी। रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि होली पर ट्रेनों में यात्रियों की संख्या डेढ़ गुना से अधिक बढ़ गई है। इसी के चलते स्टेशन और ट्रेनों में भी भीड़भाड़ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed