फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Huge crowd gathered at Taj for Urs there was to see the real graves of Shah Jahan and Mumtaz

Agra: ताज में उर्स पर उमड़ा हुजूम, शाहजहां-मुमताज की असली कब्रों को देखने की रही होड़; आज पेश होगी सतरंगी चादर

Tue, 28 Jan 2025 12:43 AM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 28 Jan 2025 12:43 AM IST
सार

खुद्दाम-ए-रोजा कमेटी की ओर से दोपहर में 1640 मीटर लंबी हिंदुस्तानी चादर पेश की जाएगी। साउथ गेट से चादर को ले जाया जाएगा। 50 किलो गुलाब के फूल भी पेश किए जाएंगे।
 

विज्ञापन
Huge crowd gathered at Taj for Urs there was to see the real graves of Shah Jahan and Mumtaz
ताज पर उमड़ी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ताजमहल में मुगल बादशाह शाहजहां और मुमताज महल की असली कब्रों को 370वें उर्स पर आम दर्शकों के लिए खोला गया। रविवार दोपहर दो बजे दोनों कब्रों पर गुस्ल की रस्म अदायगी के बाद फूलों की चादर पेश की गई। फातिहाख्वानी हुई। सोमवार को संदल की रस्म की गई। दो दिनों में एक लाख से अधिक पर्यटकों ने दीदार किया। मंगलवार सुबह से ही ताजमहल पर्यटकों के लिए मुफ्त रहेगा।
विज्ञापन


सोमवार को ताजमहल उर्स कमेटी के सदर सैयद इब्राहीम जैदी साथियों के साथ दोपहर दो बजे संदल लेकर रॉयल गेट से मुख्य मकबरे में पहुंचे। कब्रों पर संदल का लेप करने के बाद फूलों की चादरपोशी की। इस दौरान एम. इकबाल, आरिफ तैमूरी, इकबाल, ताहिरउद्दीन, तौसीफ, नवेद, ललिता अरोरा, मुस्तकीम, आसिम बेग, सतीश चौधरी, जाहिद नाजिम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कव्वालियों से इस्तकबाल
ताजमहल के रॉयल गेट पर शहंशाह के उर्स के लिए कव्वालों की महफिल सजी हुई है। कव्वाल अपने कलाम पेश कर रहे हैं। यह सिलसिला मंगलवार शाम तक चलेगा।

लेबर और गिलास गेट से निकाले पर्यटक
यह कब्रें साल में केवल तीन दिन ही आम लोगों के लिए खुलती हैं। भीड़ को संभालने में एएसआई, सीआईएसएफ, पर्यटन पुलिस, ताज सुरक्षा पुलिस के साथ ही कई थानों का फोर्स लगा रहा। पर्यटकों को बाहर निकालने के लिए लेबर गेट और गिलास गेट को खासतौर पर खोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज पेश होगी 1640 मीटर लंबी हिंदुस्तानी सतरंगी चादर
उर्स के आखिरी दिन मंगलवार को खुद्दाम-ए-रोजा कमेटी की ओर से दोपहर 2 बजे 1640 मीटर लंबी हिंदुस्तानी चादर पेश की जाएगी। कमेटी अध्यक्ष हाजी ताहिर उद्दीन ताहिर ने बताया कि साउथ गेट से चादर को ले जाया जाएगा। 50 किलो गुलाब के फूल भी पेश किए जाएंगे। इसके अलावा अन्य संगठन और अकीदतमंद फूल व कपड़ों की चादरें और पंखे पेश करने पहुंचेंगे। शाम को इनकी गिनती एएसआई के कर्मचारी करेंगे।


खींचतान होने से बच्चे रोए
भीड़ में पश्चिमी गेट पर धक्का-मुक्की हुई। तेज धूप में विदेशी पर्यटक बेहाल हो गए। भीड़ में दबकर बच्चों की हालत बिगड़ गई। कतारों में बड़ों की गोद में बच्चे रोने लगे। पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और बच्चों को भीड़ से बमुश्किल निकाला। यह स्थिति दिन में कई बार बनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed