फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Huge Croud Of Krishana Devotees Reached At Banke Bihari Mandir Vrindavan Mathura For New Year 2022 Celebration

मथुरा में भक्तों की भीड़: नववर्ष 2022 मनाने के लिए श्रद्धालु पहुंचे तीर्थ नगरी, श्रीबांकेबिहारी मंदिर पर व्यवस्थाएं 'ध्वस्त'

Sat, 01 Jan 2022 12:08 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 01 Jan 2022 12:08 AM IST
सार

नव वर्ष पर वृंदावन में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं। मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ रही है, आराध्य के दर्शनों के लिए भक्तों में होड़ सी लगी देखी गई।

विज्ञापन
Huge Croud Of Krishana Devotees Reached At Banke Bihari Mandir Vrindavan Mathura For New Year 2022 Celebration
श्रीबांकेबिहारी मंदिर में उमड़े भक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीर्थ नगरी श्रीधाम मथुरा-वृंदावन में नववर्ष मनाने की इच्छा लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच गए हैं। वर्ष के अंतिम दिन शुक्रवार को ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर, द्वारिकाधीश, गिरिराज जी सहित वृंदावन के प्रमुख मंदिरों में भारी भीड़ रही। नववर्ष की पूर्व संध्या पर बांकेबिहारी मंदिर में सुगंधित इत्र का छिड़काव किया गया। नववर्ष 2022 की शुरुआत आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के श्रीचरणों में भक्तिभाव के साथ मनाने के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु वृंदावन पहुंच चुके हैं। यहां लाखों श्रद्धालु दर्शन कर नए साल की शुरूआत करेंगे। 
विज्ञापन

होटलों में नहीं मिले कमरे
श्रद्धालुओं ने नववर्ष की पूर्वसंध्या पर ही यहां डेरा डाल दिया। हालात ऐसे हैं कि मथुरा-वृंदावन समेत अन्य स्थानों के होटल, आश्रम, गेस्टहाउस और धर्म शालाओं में ठहरने के लिए कमरे तक उपलब्ध नहीं हैं। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर, इस्कॉन मंदिर, प्रेम मंदिर, राधावल्लभ मंदिर, राधादामोदर, राधासनेह बिहारी मंदिर, राधारमण आदि मंदिरों में नववर्ष का आगाज करने के लिए देशभर से आए श्रद्धालुओं में उमंग है। 
विज्ञापन

पुलिस की वन वे व्यवस्था हो गई फेल 
नववर्ष पर मंदिर में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस की ओर से शुरू की गई दर्शन की वन वे व्यवस्था ध्वस्त हो गई। पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली से वन वे व्यवस्था बिगड़ गई और लोग मंदिर के सभी गेटों से प्रवेश करते दिखे। इससे हालात बदतर हो गए। मंदिर की गलियों में हालात और भी बदतर दिखे। वन वे व्यवस्था ध्वस्त होने से लोगों का जहां मन आया वहां से निकलते और मंदिर जाते दिखे। प्रशासन की ओर से मंदिर क्षेत्र में न सुरक्षा के कोई खास इंतजाम दिखे और न ही भीड़ को नियंत्रण करने की व्यवस्था दिखाई दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

साल का आखिरी दिन भी जाम के नाम 
वृंदावन की सड़कों पर जाम लगता है तो लगे, पुलिस मशक्कत करती रही। वृंदावन में पार्किंग की आड़ में जाम लगता रहा और पुलिस मूक दर्शक बनी बैठी रही। यमुना एक्सप्रेसवे की ओर से वृंदावन आने वाले पानीगांव रोड पर भारी जाम लगा रहा।  आम जन परेशान होता रहा, पर पुलिस जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करती रही, यही हालात मथुरा और छटीकरा मार्ग पर दिखे।
एटा जेल में फैला कोरोना संक्रमण: पांच और बंदी सहित होमगार्ड भी पॉजिटिव, सात हुई सक्रिय मरीजों की संख्या
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed