{"_id":"583c7f524f1c1b0d1ede58db","slug":"how-will-the-bicycle-ride-massive-encroachment-on-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैसे होगी साइकिल की सवारी, ट्रैक पर अतिक्रमण भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैसे होगी साइकिल की सवारी, ट्रैक पर अतिक्रमण भारी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के जाते ही साइकिल ट्रैक पर भैंसों और ठेलों का जमावड़ा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री के जाते ही साइकिल ट्रैक अतिक्रमण से घिर गया है। कहीं भैंसों का तबेला बना दिया गया है तो कहीं ठेल लगा दी गई हैं। किसी ने भैंसों का चारा ही ट्रैक पर डाल दिया है। ऐसे में सीएम के इस ड्रीम प्रोजेक्ट पर साइकिलिस्टों के लिए सरपट साइकिल चलाना मुश्किल है।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को एशिया के सबसे लंबे बाईसिकिल हाईवे (207 किमी) का शुभारंभ किया था। ट्रैक के जिस हिस्से में सीएम ने साइकिल चलाई, उनके जाते ही 24 घंटे में ही उस हिस्से में कई जगह ट्रैक पर अतिक्रमण हो गया। बुढ़ाना से लेकर करबना, कांकरखेड़ा, सबला गांव के बीच लोगों ने पशु ट्रैक पर बांध लिए हैं। 13,377.96 लाख रुपये लागत से बना यह ट्रैक अब ग्रामीणों के व्यक्तिगत उपयोग में आ रहा है। कई जगह साइकिल सवार रोड पर चल रहे हैं और ट्रैक्टर साइकिल ट्रैक पर।
कई जगह साइन बोर्ड चोरी
सीएम के जाते ही साइकिल ट्रैक पर लगे कई साइन बोर्ड तक कोई उखाड़ ले गया। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के जाने के बाद रविवार देर शाम एक ऑटो में कुछ लोग आए और कई साइन बोर्ड उखाड़कर ऑटो में रखकर ले गए। सोमवार को पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी इन बोर्डों को ढूंढते रहे।