फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Houses collapsed at four places in the district due to rain

Agra News: बारिश के चलते जनपद में चार स्थानों पर गिरे मकान

Thu, 24 Aug 2023 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 24 Aug 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Houses collapsed at four places in the district due to rain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोरोंजी/पटियाली/अमांपुर। जनपद में अलग अलग चार स्थानों पर बारिश के चलते मकान गिर गए। जिससे मकानों के मलबे में दबकर घरेलू सामान जल नष्ट हो गया।
सोरोंजी
के ग्राम हिमायूंपुर में दो दिन से हो रही तेज वर्षा से गांव निवासी पूजा का मकान भरभराकर गिर गया। जिससे घरेलू सामान को नुकसान हुआ। ग्राम प्रधान मनोज शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को दी गई है।
पटियाली
तहसील के ग्राम विजय नगर निवासी गीतादेवी अपनी पुत्री पूनम के साथ बुधवार की रात को कमरे में सो रही थी। सुबह के समय वह और उसकी पुत्री कमरे से बाहर थे। तभी अचानक ही कमरे की छत भरभराकर नीचे गिर गई। घटना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। उपजिलाधिकारी कुलदीप सिंह ने पहुंच कर निरीक्षण कर क्षेत्रीय लेखपाल रूपकिशोर यादव को क्षति के आकलन रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिये।
विज्ञापन

सहावर
के ग्राम दमपुरा निवासी पान सिंह का परिवार बुधवार की रात को कमरों में सो रहा था। अचानक कमरे का बरामदा का लिंटर गिर गया। आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए। जब परिजन को सुरक्षित देखा तो ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। पान सिंह घटना में चोटिल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमांपुर
के गांव नगला गढ़ी निवासी राधे का मकान गिर जाने से घर में रखा घरेलू सामान, गेहूं, चावल, चारपाई दबकर नष्ट हो गया। राधे ने मकान गिर जाने की जानकारी प्रशासन को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed