फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   houses collapse in bathani

बारिश के बाद भटानी में आठ घर हुए क्षतिग्रस्त

Wed, 12 Oct 2022 01:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
houses collapse in bathani
11एमएनपी-36-गांव भटानी में बारिश के चलते गिरा कच्चा मकान - फोटो : MAINPURI
दन्नाहार। थाना क्षेत्र के गांव भटानी में कई गरीबों को बारिश का कहर झेलना पड़ा, सोमवार को कई घरों की दीवार गिरीं तो कई की छत गिर गईं, मलबा के नीचे दबने से घरेलू सामान आदि भी नष्ट हो गया। मंगलवार को क्षेत्रीय लेखपाल ने गांव पहुंच कर क्षति आंकलन कर रिपोर्ट तैयार की।
विज्ञापन

जनपद भर में चार दिनों से तेज बारिश और बिजली ने काफी नुकसान किया। दो स्थानों पर जनहानि हुई, वहीं कई पशु भी मारे गए। इसके अलावा कई मकान भी गिरे। सोमवार को बारिश से लोगों को कुछ राहत मिली। लेकिन थाना क्षेत्र के गांव भटानी में कई गरीबों के आशियाना टूट गए। गांव निवासी राजकली के कच्चे मकान की छत भर भराकर गिर गई। वहीं, गांव निवासी दयाराम शाक्य, रामचंद्र सिंह चौहान, सत्यवती और मानसिंह कठेरिया और उदय प्रताप चौहान के कच्चे घरों की छत गिरने से काफी नुकसान हुआ। वहीं, गांव निवासी भानू प्रताप सिंह के पक्के मकान का लिंटर गिर गया। मलबा के नीचे दब कर घरेलू सामान आदि नष्ट हो गया। कैलाश सिंह के मकान की दीवार गिर गई। भटानी में बारिश के बाद हुए नुकसान की जानकारी होने के बाद मंगलवार को क्षेत्रीय लेखपाल ने गांव पहुंच कर क्षति आंकलन कर रिपोर्ट तैयार की। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

कई मकान गिरने के कगार पर
गांव भटानी में एक ओर बारिश के चलते कई मकानों में नुकसान हुआ। वहीं, गांव स्थित एक तालाब में हो रहे जलभराव के चलते कई घर गिरने के कगार पर हैं। गांव निवासी दिलीप सिंह चौहान ने बताया कि तालाब में पानी भरा हुआ है लेकिन जल निकासी का कोई रास्ता नहीं है। बारिश के बाद तालाब लबालब भर गया है, तालाब का पानी दरवाजे तक आ रहा है। वहीं, पानी न निकलने के चलते आसपास के मकानों के गिरने का खतरा बना हुआ है। वहीं, संक्रामक बीमारियां फैलने का भी खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश में गिरे कच्चे मकान
किशनी। थाना क्षेत्र में भी बारिश के बाद कई गरीबों के आशियाने टूटे। मकान गिरने आदि की सूचना पर एसडीएम ने टीमें भेज कर नुकसान के संबंध में जानकारी ली। बारिश के चलते ग्राम सभा नगथरा के गांव मडियन निवासी नीरज बाथम का कच्चा मकान गिर गया। मलबा के नीचे दबकर घरेलू सामान दब कर नष्ट हो गया। मकान गिरने के बाद वह पॉलीथिन के नीचे बच्चों व पत्नी के साथ गुजर करने पर मजबूर है। ग्राम प्रधान शिवम यादव ने बताया कि मकान के लिए ब्लाक पर नाम दिया गया है पर साइड न चलने के कारण आवास रुका हुआ है जल्द ही मकान दिलवा दिया जाएगा। गांव बुढ़ौली में राम किशोर बाथम का कच्चा मकान भी बारिश की भेंट चढ़ गया। अब परिवार के पास सिर छिपाने के लिए कोई जगह नहीं है। किसी तरह से वह लोग गुजर बसर कर रहे हैं। एसडीएम आरएन वर्मा ने बताया कि जानकारी के बाद दोनो जगहों पर लेखपाल को भेज कर रिपोर्ट मांगी गई है। आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed