फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Houses and walls collapsed at many places due to rain

बारिश से कई स्थानों पर मकान और दीवारें गिरीं

Fri, 23 Sep 2022 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 11:34 PM IST
सार

जिले में बुधवार से शुरू बारिश शुक्रवार तक जारी है।इससे जिले में अलग-अलग स्थानों पर मकान के साथ दीवारें गिरीं।पटियाली कस्बे के बक्कालान मोहल्ला निवासी सुबोध कुमार और सुरेश चंद्र बृहस्पतिवार की रात अपने अपने घरों पर थे।

विज्ञापन
Houses and walls collapsed at many places due to rain
कासगंज के बादामपुर गांव में सुखदेवी के मकान का गिरा एक हिस्सा - फोटो : KASGANJ

विस्तार

कासगंज/पटियाली। जिले में बुधवार से शुरू बारिश शुक्रवार तक जारी है। इससे जिले में अलग-अलग स्थानों पर मकान के साथ दीवारें गिरीं। राजस्व अधिकारियों और कर्मियों ने घटनाओं की सूचना पर मौके पर पहुंचकर निरीक्षण कर नुकसान का आंकलन किया।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र के बादामपुर गांव में सुबह के समय सुखदेवी के मकान का एक हिस्सा गिर गया। इस दौरान मलबे में घरेलू सामान दब कर नष्ट हो गया। इसीक्रम में पचौरा जंगल गांव में ओमवीर सिंह का मकान गिर गया। यह संयोग था कि इस मकान में कोई रह नहीं रहा था। बड़वारी कला गांव निवासी राजेंद्र सिंह की झोपड़ी तेज बारिश के दौरान गिर गई। सियपुर गांव में हरीशंकर के कमरे की दीवार एवं नरेश के कमरे की पक्की छत, अरविंद के मकान की दीवार, महेंद्र सिंह के प्लॉट के चारों तरफ की दीवारें गिर गईं। वहीं राजकुमार की झोपड़ी गिर गई। झोपड़ी की दीवार की चपेट में आकर एक पशु की मौत हो गई। ग्राम गोयती में शिवकुमार की भैंस रात्रि के समय बारिश के दौरान मर गई। गांव सेवर में भीकम सिंह और राजवीर के मकान की दीवारें गिरी। शहर के केपीएस स्कूल की करीब 200 फुट लंबी बाउंड्री वॉल, माउंट लिट्रा जी स्कूल की 200 फुट लंबी बाउंड्री वॉल, शेमफोर्ड फ्यूचर्स्टिक स्कूल की करीब 100 फुट लंबी बाउंड्री वॉल तथा दद्दा पब्लिक स्कूल की 80 फुट से अधिक लंबी बाउंड्री वॉल बारिश में गिरी।
विज्ञापन

पटियाली कस्बे के बक्कालान मोहल्ला निवासी सुबोध कुमार और सुरेश चंद्र बृहस्पतिवार की रात अपने अपने घरों पर थे। तभी अचानक मकान दरकने लगे। दोनों मकानों से परिवार के सदस्य बाहर निकल गए। कुछ देर में मकान ढह गए। मकानों के गिरने से मलबे में गृहस्थी का सामान दब गया। सर्राफा मोहल्ला निवासी जरीना पत्नी शाकिर के मकान के बरामदे की छत गिरी। चौक मोहल्ला निवासी सुरेंद्र के बरामदे की छत बारिश में गिरी। इस दौरान उनकी पत्नी रेखा मलबे की चपेट में आकर घायल हुई। घटनाओं की सूचना पर नायब तहसीलदार अरविंद गोतम व लेखपाल रूपकिशोर ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया। नायब तहसीलदार ने बताया कि पीड़ितों को नियमानुसार दैवीय अपदा के तहत मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंजडुंडवारा। क्षेत्र के ग्राम खरपरा में एक मकान की दीवार गिर गई। उसकी चपेट में आकर ग्रामीण घायल हो गया। ग्राम खरपरा निवासी भूरे के मकान की दीवार बारिश के कारण भर भराकर गिर गई। दीवार गिरने के दौरान गांव निवासी मनीराम (32) मलबे की चपेट में आ गया। जिससे वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed