{"_id":"57a38ecf4f1c1ba8672b8d47","slug":"house-tax-owed-millions-on-hotels","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटलों पर हाउस टैक्स लाखों बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटलों पर हाउस टैक्स लाखों बकाया
अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 05 Aug 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
हाोटल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लग्जरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मोटी रकम वसूलने वाले शहर के तमाम होटल नगर निगम के कर्जदार हैं। हाउस टैक्स के रूप में लाखों रुपये का बकाया है। हालांकि कई होटल नगर निगम के खाते में टैक्स जमा कर चुके हैं।
नगर निगम के अनुसार, होटल मानसिंह पैलेस पर 10,92,650 रुपये, राजमहल पर 7,46,867 रुपये, मंदाकिनी होटल ने 2,82,766 रुपये जमा नहीं किए हैं। फतेहाबाद रोड स्थित ये तो चुनिंदा बड़े होटल हैं, इनके अलावा दर्जनों होटलों ने अब तक हाउस टैक्स जमा नहीं किया है। होटल ट्राइडेंट का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। दरअसल, होटल प्रबंधन पूर्व की भांति 15 लाख रुपये हाउस टैक्स जमा करना चाहता है। जबकि नगर निगम द्वारा कराए गए असेस्टमेंट में होटल का टैक्स 29 लाख रुपये बैठ रहा है। इसकी वसूली के लिए नगर निगम ने जब कवायद की थी तो होटल प्रबंधन कोर्ट में चला गया। फिलहाल इस पर स्टे है।
टैक्स जमा करने में अमर विलास अव्वल
हाउस टैक्स के रूप में नगर निगम में टैक्स जमा करने वालों में होटल अमर विलास अव्वल है। इस साल 37,84,138 रुपये जमा किया है। होटल गेटवे ने 17,60,717 रुपये, रेडिसन ने 17,18,238 रुपये, हिल्टन ने 15,96,323 रुपये, गंगटॉक ने 14,86,442 रुपये, फोर प्वाइंट शेरेटन ने 9,43,170 रुपये, ताज विलास ने 2,08,606 रुपये, क्रिस्टल सरोवर ने 6,39,992 रुपये हाउस टैक्स के रूप में जमा किए हैं।
विज्ञापन
असेस्टमेंट में होता है खेल
होटलों से इतना हाउस टैक्स इससे पूर्व के वर्षों में नहीं वसूला गया। होटल प्रबंधन नगर निगम कर्मचारियों की मिलीभगत से होटल का असेस्टमेंट ही ठीक से नहीं करा रहे थे। हाउस टैक्स के रूप में थोड़ी बहुत ही धनराशि जमा कर रहे थे। पिछले साल इसका खुलासा हुआ तो नगर आयुक्त ने दोबारा असेस्टमेंट के आदेश दिए थे। इसके बाद ही नगर निगम की आय में बढ़ोत्तरी हुई है।
सख्ती हुई तो बढ़ी नगर निगम की आय
वर्ष लक्ष्य वसूली
2011-12 17.32 12.13
2012-13 19.92 17.15
2013-14 20.40 18.62
2014-15 21.14 19.06
2015-16 23.25 22.70
यह धनराशि लाख में है।