फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   House for sale posters put up on houses

Agra News: मकानों पर लगाए घर बिकाऊ है के पोस्टर

Tue, 11 Feb 2025 01:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 11 Feb 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
House for sale posters put up on houses
सोरोंजी के गांव सराय जुन्नारदार में ग्रामीणों ने मकान बिक्री के लिए चस्पा किया नोटिस ।
सोरोंजी। क्षेत्र के गांव सराय जुन्नारदार में होलिका रखने का विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। हिंदू समाज के लोग होलिका विवाद को लेकर आहत हैं। उन्होंने अपने घरों पर मकान बिकाऊ है के पोस्टर चस्पा करके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इसके बाद प्रशासन ने गांव के लोगों को समझाने की कोशिश की। साथ ही विवाद का निस्तारण करने का भरोसा दिया है। मंगलवार का समय समस्या निस्तारण के लिए निर्धारित किया है।सराय जुन्नारदार गांव में अल्पसंख्यक आबादी बहुसंख्यक रूप में है। पिछले वर्षों में भी यहां होलिका रखने को लेकर विवाद होता रहा है। बताया गया कि पहले मस्जिद के गेट से 20 मीटर पहले होलिका दहन होता था, लेकिन इस पर दूसरे समुदाय के लोगों ने आपत्ति की इसके बाद स्थान परिवर्तित हुआ। बाद में सरकारी स्कूल के पास होलिका रखवा दी गई। किंतु 5-6 वर्ष पूर्व इस स्थान पर आंगनबाड़ी केंद्र बन गया और होलिका दहन के स्थल को लेकर विवाद शुरू हो गया। ऐसी स्थिति में समस्या का निस्तारण नहीं होने पर ग्रामीणों न मकान बिकाऊ है के पोस्टर चस्पा कर दिए। गांव के ग्रामीण महेंद्र सिंह ने बताया कि पहले गांव के पूरब में होली रखी जाती थी, लेकिन भाईचारे से स्थान परिवर्तित कर लिया गया, लेकिन अब फिर से होलिका दहन के लिए स्थान चिह्नित करने की ग्रामीण मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों ने ऐसी स्थिति को देखते हुए मकान बिकाऊ है के पोस्टर लगाए हैं। उनका कहना है कि जब त्योहार की गांव में नहीं मना सकते तो गांव में रहने का क्या फायदा।इस मामले को लेकर एसडीएम संजीव कुमार, सीओ आंचल चौहान, इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र ने सोरोंजी कोतवाली में गांव के हिंदू समाज के लोगों के साथ बैठक कर ग्रामीणों से होलिका दहन के स्थान को लेकर चर्चा की। कई स्थान सुझाए गए। एसडीएम व सीओ ने भरोसा दिया कि मंगलवार को वह गांव में पहुंचकर इसका निस्तारण कर देंगे और स्थायी रूप से होलिका दहन के लिए स्थल का चयन होगा। इसके बाद लोग वापस चले गए। एसडीएम व सीओ को भरोसा दिया कि वह गांव में जाकर पोस्टर हटा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed