फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hotels prostitution Bookings basis of hours no record of couples is kept police ready list

ऐसे होटल जहां होती है जिस्मफरोशी: घंटों के हिसाब से होती हैं बुकिंग, नहीं रखा जाता है कोई रिकॉर्ड; सूची तैयार

Fri, 17 Nov 2023 10:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 17 Nov 2023 10:33 PM IST
सार

आगरा में फतेहाबाद रोड के 12 से ज्यादा होटलों में घंटे वार बुकिंग की जाती है। पुलिस ने ऐसे होटलों को चिह्नित कर सूची तैयार की है, जिनकी अब निगरानी हो रही है।

 

विज्ञापन
hotels prostitution Bookings basis of hours no record of couples is kept police ready list
जिस्मफरोशी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा में होम स्टे ही नहीं केवल फतेहाबाद रोड पर ही एक दर्जन से ज्यादा ऐसे होटल हैं, जहां घंटों के हिसाब से बुकिंग की जा रही है। इनमें देह व्यापार कराया जा रहा है। पुलिस ने ऐसे होटलों को चिह्नित कर उनकी निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन


ताजनगरी स्थित रिच होम स्टे में 12 नवंबर की रात को युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी। इसके बाद पुलिस ने इलाके में बिना पर्यटन विभाग की अनुमति और पंजीकरण के संचालित अन्य होम स्टे को सील किया। पुलिस के मुताबिक इन बजट क्लास होम स्टे व होटलों का रोजाना का बिजली, कर्मचारियों और किराया आदि का खर्च बहुत अधिक है। इनमें पर्यटक कम ठहरते हैं। ऐसे में इन होटलों ने देह व्यापार को आय का जरिया बना लिया है। इनमें एक से दो घंटे के लिए बिना आधार और आईडी कार्ड के कमरे बुक कर दिए जाते हैं।
विज्ञापन

इनका कोई रिकॉर्ड भी नहीं रखा जाता है। रजिस्टर में केवल उन लोगों का ब्योरा दर्ज किया जाता है तो जो बाहर से आते हैं। फतेहाबाद रोड और शमसाबाद रोड पर पुलिस ने ऐसे 12 से अधिक होटल चिह्नित कर लिए हैं। अब इन होटलों पर निगरानी की जा रही है। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि ऐसे संदिग्ध होटलों में भी छापामार कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -  यूपी: चंबल के बीहड़ में डाकुओं  की दस्तक, पांच असलाहधारी सुंदरियां भी दिखीं साथ; टोकने पर चरवाहे को पीटा
 

सिकंदरा व आवास विकास में भी बुकिंग
आगरा-मथुरा हाईवे, सिकंदरा और आवास विकास कॉलोनी में भी ऐसे होटल संचालित किए जा रहे हैं। हाईवे के होटलों में मथुरा और आसपास के जिलों से भी देह व्यापार के लिए लड़कियों को कॉल करके बुलाया जाता है। सिकंदरा व आवास विकास काॅलोनी के दो होटलों में पहले भी देह व्यापार के मामले पकड़े जा चुके हैं। पुलिस ने फिलहाल फतेहाबाद, शमसाबाद रोड के होटलों की सूची तैयार की है।

ये भी पढ़ें -   आगरा: शादी के पांच महीने बाद नवविवाहिता की मौत, ननद हुई फरार; सास-ससुर गिरफ्तार
विज्ञापन

मसाज पार्लर के बाद होम स्टे बने थे ठिकाना
मसाज पार्लरों में देह व्यापार के कई मामले पकड़े जाने के बाद पुलिस ने फतेहाबाद रोड के कई मसाज पार्लरों को बंद कराया था। इसके बाद देह व्यापार से जुड़े लोगों ने होम स्टे में इसे शिफ्ट कर दिया। पुलिस ने 35 होम स्टे बुधवार को बंद कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed