{"_id":"67722d682a74e3720d0c9fb3","slug":"hotels-and-restaurants-are-full-police-is-also-keeping-a-strict-vigil-on-new-year-celebrations-2024-12-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Happy New Year 2025: होटल-रेस्तरां हुए फुल, नए साल के जश्न पर पुलिस का भी सख्त पहरा; बरतें ये सावधानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Happy New Year 2025: होटल-रेस्तरां हुए फुल, नए साल के जश्न पर पुलिस का भी सख्त पहरा; बरतें ये सावधानी
Mon, 30 Dec 2024 10:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 30 Dec 2024 10:49 AM IST
सार
नए साल का जश्न 31 दिसंबर और 1 जनवरी को रहेगा। ऐसे में आगरा में 2000 पुलिस-पीएसी कर्मी तैनात किए गए हैं। किसी भी हुड़दंग से बचकर रहें, नहीं तो आपका नया साल बर्बाद हो सकता है।
विज्ञापन
नए साल के जश्न की तैयारी।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आगरा में नए साल के जश्न के लिए होटल, रेस्तरां, वैंक्वेट हाॅल तैयार हैं। शहर में 31 दिसंबर और 1 जनवरी के लिए 800 से अधिक आयोजन की अनुमति दी गई है। देस-विदेश से आने वाले पर्यटक सुरक्षित माहाैल में ताज के दीदार के साथ नया साल मनाएं। स्थानीय लोगों को भी किसी तरह की असुविधा न हो, उसके लिए पुलिस ने भी सुरक्षा का खाका खींचा है। 2000 पुलिस-पीएसी कर्मी सड़कों पर रहेंगे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जश्न के नाम पर हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनुमति की शर्तों के उल्लंघन पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Trending Videos
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि शर्तों के साथ आयोजनों की अनुमति दी गई है। रात 10 बजे के बाद सार्वजनिक स्थान पर डीजे या साउंड नहीं बजाने दिया जाएगा। होटल और रेस्तरां में भी बिना लाइसेंस शराब परोसने पर मुकदमा दर्ज होगा। आयोजन के लिए जितने लोगों की अनुमति ली गई है, उतने से अधिक नहीं होने चाहिए। इस पर अनुमति को निरस्त कर दिया जाएगा। बीट सिपाहियों को चेकिंग के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
800 में से 100 आयोजन ऐसे हैं, जो होटल और रेस्तरां में हो रहे हैं। इन पर विशेष रूप से पुलिस नजर रहेगी। पर्यटकों की सुरक्षा का भी ख्याल रखना होगा। भीड़ वाले बाजारों और रेलवे-बस स्टैंड पर भी पुलिस रहेगी। 5 दिन तक लगातार चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। हर थाने की फोर्स के साथ 1500 पुलिसकर्मी और 500 पीएसी कर्मी शहर के 100 से अधिक पॉइंट पर तैनात किए गए हैं।
रमाडा कट से ताज पूर्वी गेट आएं
नया साल मनाने के लिए बड़ी संख्या में देसी पर्यटकों के साथ विदेशी भी आते हैं। इसको देखते हुए पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। एसीपी ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि ताजमहल आना है, तो इनर रिंग होते हुए रमाडा कट से आएं। शिल्पग्राम के पास पार्किंग में अपने वाहनों को खड़ा कर सकते हैं। पूर्वी गेट से ताज का दीदार करना काफी सहूलियत भरा रहेगा। पश्चिमी गेट से आएंगे तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पुलिस के अलावा किसी अनजान व्यक्ति से मदद नहीं लें। धोखे का शिकार हो सकते हैं। सिकंदरा और भगवान टाॅकीज पर क्यूआर कोड लगाए गए हैं। इसे स्कैन कर पर्यटक पथ पता किया जा सकता है। पुरानी मंडी पर वाहनों का दबाव बढ़ने पर सवारी वाहनों को रोका जाएगा।

तेज गति वाले वाहन सीज करेगी पुलिस
31 दिसंबर और 1 जनवरी की शाम 6 बजे से सड़कों पर पुलिस रहेगी। फतेहाबाद रोड और एमजी रोड पर 6-6 पॉइंट बनाए गए हैं। इनमें दो यातायात पुलिसकर्मी ब्रेथ एनालाइजर के साथ जिगजैग बैरियर पर रहेंगे। दो टीआई भी भ्रमणशील रहेंगे। जाम की समस्या होने पर थाना पुलिस मदद करेगी। तेज गति से वाहन दाैड़ाने, नशे में चलाने वालों को चालान होंगे। वाहन सीज भी किए जाएंगे। एसीपी ताज सुरक्षा ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। कई जगह पर ड्रोन कैमरों से भी नजर रखी जाएगी।