{"_id":"6887dd8111ceb0786f028c76","slug":"hotel-operator-sexually-exploited-a-woman-after-befriending-her-on-instagram-agra-news-c-25-1-agr1034-827229-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर होटल संचालक ने किया शारीरिक शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर होटल संचालक ने किया शारीरिक शोषण
विज्ञापन
आगरा। इटावा की युवती से इंस्टाग्राम पर ताजगंज के होटल संचालक ने दोस्ती की। शादी का वादा कर उसे अपने पास बुलाया। दो महीने से एक होटल में रखकर शारीरिक शोषण कर रहा था। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
इटावा की युवती ने 24 जुलाई को 112 नंबर पर काॅल की थी। इसके बाद केस दर्ज कराया। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि युवती एमए कर चुकी है। एक वर्ष पहले उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर ताजगंज के भूमि विलास निवासी विभोर राजपूत से हुई थी। वह होटल संचालक है। पिता मेदी राजपूत के ताजगंज क्षेत्र में तीन होटल हैं।
युवती का आरोप है कि विभोर ने उसे प्यार में फंसा लिया। इसके बाद शादी का वादा कर बुलाया और शारीरिक संबंध बनाए। दो महीने पहले फिर से उसे बुला लिया। इस बार ताजगंज क्षेत्र के होटल करन विलास में कमरा दिलाया। वहां रोज आकर शारीरिक शोषण करने लगा। शादी की कहने पर टालमटोल करता था। घटना वाले दिन चरित्र पर सवाल उठाते हुए भगा दिया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी विभोर को गिरफ्तार किया।