{"_id":"656b0063b5303f8bdc05d997","slug":"horrific-road-accident-in-agra-auto-crushed-at-gurudwara-guru-s-pond-five-people-reported-dead-2023-12-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में भीषण सड़क हादसा: गुरुद्वारा गुरु के ताल पर ट्रक ने ऑटो को रौंदा, दो महिलाओं सहित छह लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में भीषण सड़क हादसा: गुरुद्वारा गुरु के ताल पर ट्रक ने ऑटो को रौंदा, दो महिलाओं सहित छह लोगों की मौत
Sat, 02 Dec 2023 03:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 02 Dec 2023 03:31 PM IST
सार
Agra Accident News: ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो चालक, दादी-नाती, शिक्षिका और फिरोजाबाद के छात्र की मौत हो गई।
विज्ञापन
आगरा में भीषण सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एनएच-19 पर शनिवार की दोपहर को गुरु का ताल फुटओवर ब्रिज के नीचे भीषण हादसे में शिक्षिका, दादी-नाती सहित छह लोगों की मौत हो गई। हाईवे पर तेज रफ्तार से आ रहे ट्रोला और ट्रक के बीच ऑटो रिक्शा पिस गया। उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए। पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक महिला मरणासन्न हालत में थी, जिसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसा इतना भीषण था कि बच्चे की गर्दन व हाथ-धड़ से अलग हो गए। दर्दनाक मंजर देखकर राहगीरों की चीखें निकल गईं। पुलिस और राहगीरों की मदद से मृतकों को बाहर निकाला गया। हादसे के बाद भीषण जाम लग गया।
दुर्घटना अपराह्न करीब तीन बजे हुई। छह सवारियों को लेकर ऑटो भगवान टाकीज की ओर से सिकंदरा की ओर जा रहा था। ऑटो में चालक के अलावा दो महिलाएं, दो पुरुष व एक बच्चा सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ऑटो के आगे एक ट्रक चल रहा था। ट्रक के सामने से स्कूटर सवार तेजी से निकला। उसे बचाने के प्रयास में ट्रक चालक ने ब्रेक लगाए। इस पर पीछे आ रहे ऑटो वाले ने भी ब्रेक लगाए। ऑटो के ठीक पीछे ट्रोला चल रहा था। उसमें कंटेनर लदा था। ट्रोला चालक ब्रेक नहीं लगा पाया और ऑटो में जबर्दस्त टक्कर मार दी।

ट्रोला के नीचे फंसा ऑटो का पिछला हिस्सा
ऑटो का पिछला हिस्सा ट्रोला के नीचे फंस गया। अगला हिस्सा आगे खड़े ट्रक में घुस गया। इस तरह दोनों भारी वाहनों के बीच ऑटो बुरी तरह पिस (दब) गया। जोर के धमाके के साथ वाहनों के ब्रेक लगने शुरू हो गए। हाईवे पर खून बहता देखकर राहगीर और पुलिसकर्मी दौड़ पड़े। हादसा इतना जबर्दस्त था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। चारों तरफ खून बिखरा पड़ा था। करीब 20 मिनट तक हाईवे पर अफरातफरी रही। पुलिस ने राहगीरों की मदद से शवों को किसी तरह ऑटो से बाहर निकाला।
ये भी पढ़ें - Agra Accident: हाईवे के खूनी कट ने छीना घर का इकलौता चिराग, बेसुध हुई मां...; कलेजा चीर देंगी ये तस्वीरें

लगा भीषण जाम
हादसे के बाद हाईवे पर भीषण जाम लग गया। जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी और डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय, सर्किल के थानों के फोर्स ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। ऑटो सवार मृतकों की शिनाख्त बाईंपुर, सिकंदरा निवासी शिक्षिका मोनिका वर्मा (32) पत्नी गजेंद्र, रेखा शर्मा (50) पत्नी भोजेंद्र शर्मा निवासी सेक्टर-5 आवास विकास कॉलोनी और उनका 9 साल का नाती अथर्व, सेमरी का ताल ताजगंज निवासी सुनील कुमार (35) पुत्र कालीचरन, फिरोजाबाद के नारखी निवासी प्रेमकिशोर (24) पुत्र संतोष शर्मा और ऑटो चालक बाबरपुर सिकंदरा निवासी बच्चू सिंह (55) के रूप में की गई।
ये भी पढ़ें - Agra Accident: इतनी भीषण टक्कर...चीख तक नहीं निकली, ऑटो से छिटक सड़क पर गिरी महिला; बच्चे का सिर कट गया