फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Horrible punishment for illicit relations: First chopped with an axe then buried in garbage

अवैध संबंधों की खौफनाक सजा: पहले कुल्हाड़ी से काटा...फिर कूड़े के ढेर में दबाया; लाश को नोंचते मिले कुत्ते

Sun, 09 Mar 2025 12:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 09 Mar 2025 12:44 PM IST
सार

आगरा में जिस हलवाई की हत्या कर लाश को कूड़े के ढेर में छिपा दिया गया था, उसका कत्ल अवैध संबंधों के शक में किया गया। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी दंपती को जेल भेज दिया है।
 

विज्ञापन
Horrible punishment for illicit relations: First chopped with an axe then buried in garbage
कूड़े के ढेर में मिली युवक की लाश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र के बड़ा कछियारा के सांकुरीकलां में हलवाई सोनू की हत्या अवैध संबंधों के शक में की गई। उसे कुल्हाड़ी से काटकर शव को कूड़े के ढेर में छिपाया गया। मगर जानवरों के नोंचने से लोगों को पता चल गया। पुलिस ने शनिवार को आरोपी दंपती को जेल भेजा।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सांकुरीकलां में छह मार्च को तीन दिन से लापता सोनू (24) का शव घर से 30 मीटर की दूरी पर घूरे में दबा मिला था। पिता रामबरन ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। शनिवार को पुलिस ने जोगेंद्र और उसकी पत्नी विमलेश उर्फ लाली को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन




पुलिस का कहना है कि परिवार की महिला से अवैध संबंधों के शक में सोनू की हत्या की गई है। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी मिल गई है। आरोपी शव को ठिकाने लगाना चाहते थे, लेकिन जानवरों ने उसे नोंच डाला। इससे लोगों को शव दिखा और पुलिस तक बात पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की निगरानी में बच्चे का जन्म
सोनू हत्याकांड में नामजद एक महिला ने शुक्रवार की शाम अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। उसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस का कहना है कि उसकी भूमिका की जांच के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed