फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hording

उतरने लगे नेताओं के होर्डिंग, पोस्टर

Thu, 05 Jan 2017 12:43 AM IST
उतरने लगे नेताओं के होर्डिंग, पोस्टर
उतरने लगे नेताओं के होर्डिंग, पोस्टर Updated Thu, 05 Jan 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
hording
उतरने लगे नेताओं के होर्डिंग, पोस्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विधानसभा चुनाव 2017 की चुनाव आचार संहिता लगने के साथ ही नगर निगम ने राजनीतिक दलों के होर्डिंग, बैनर, पोस्टर हटाना शुरू कर दिया है। आयोग ने प्रशासन को इन्हें हटाने के लिए 72 घंटे का समय दिया था। अब कोई भी राजनीतिक दल चुनाव आयोग और नगर निगम की बिना अनुमति के प्रचार सामग्री का प्रयोग नहीं कर पाएगा।
विज्ञापन

पिछले दो महीने से शहर में चल रही विशेष राजनीतिक गतिविधियों की वजह से सड़कों के किनारे होर्डिंग, पोस्टर, बैनर और राजनीतिक दलों के झंडों की बाढ़ सी आ गई थी। तमाम राजनीतिक दलों ने दीवारों को भी रंग दिया था। बुधवार को चुनाव आचार संहिता लगने से पहले ही निगम के अधिकारियों ने चार बड़ी टीमों का गठन कर उनके अंडर में कई छोटी टीम बनाई दी थीं। 11 बजे से शहरभर में होर्डिंग हटाओ अभियान शुरू हो गया। सबसे अधिक प्रचार सामग्री एमजी रोड, माल रोड, फतेहाबाद रोड, कोठी मीना बाजार रोड पर थी। इन्हें हटाने के लिए टीमें दिनभर जुटी रहीं। सभी टीमों में एक ट्रक और चार कर्मचारी साथ थे। कहीं-कहीं क्रेन का भी प्रयोग करना पड़ा। इसकी फोटोग्राफी भी कराई जा रही है। नगर आयुक्त इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि जिन लोगों की वाल पेंटिंग है उन्हें नोटिस दिया जाएगा। दरअसल, वाल पेंटिंग पुतवाने के लिए अतिरिक्त संसाधनों का प्रयोग करना पड़ेगा। जिलाधिकारी गौरव दयाल ने बताया कि प्रचार सामग्री पूरे जिले में हटाई जा रही हैं। संबंधित एसडीएम और तहसीलदारों के नेतृत्व में अभियान जारी है।
विज्ञापन


देहात में भी चला आचार संहिता का डंडा
आगरा। चुनाव अधिसूचना जारी होते ही प्रशासनिक मशीनरी एक्शन में आ गई। बाह में इटावा बस स्टेंड से लेकर भदावर कालेज तक लगे राजनीतिक दलों के बैनर, पोस्टर हटाए गए। तहसीलदार देवेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि आचार संहिता के अनुपालन में यह कार्यवाही की गयी है। फतेहपुर सीकरी में उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह एवं सफाई निरीक्षक मुकेश शर्मा ने अभियान चलाया। बरहन, फतेहाबाद, शमसाबाद, जगनेर, तांतपुर के बाजारों में भी प्रशासन ने अभियान चलाया। किरावली में प्रशासन ने 14 बड़े होर्डिंग जेसीबी से उखड़वाए। दीवारों पर पेंट कराए गए बैनरों को पुतवाया गया। एत्मादपुर में पुलिस और पालिका प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाकर होर्डिंग व पोस्टर उतारे। क्षेत्राधिकारी श्लोक कुमार के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक रोहनलाल ने पूरे कस्बे में अभियान चलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed