फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Honey trap: help being taken from cyber cell Agra

हनी ट्रैप- साइबर सैल आगरा से ली जा रही मदद

Tue, 08 Jun 2021 10:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Honey trap: help being taken from cyber cell Agra
कासगंज। हनी ट्रैप मामले में पुलिस टीम जांच में जुटी हैं। सदर कोतवाली के इंस्पेक्टर (क्राइम) मामले की विवेचना कर रहे हैं। साइबर सेल आगरा से इस मामले में मदद ली जा रही है। इंस्पेक्टर जरूरी साक्ष्यों को लेकर आगरा रवाना हुए। वहां पहुंचकर साइबर सेल की टीम से मुलाकात की और जांच में मदद मांगी। जिले की सर्विलांस टीम भी हनीट्रैप गैंग तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।
विज्ञापन

हनीट्रैप मामले की शिकायतों की तहकीकात करते-करते अपर पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार वर्मा स्वयं गैंग का शिकार हुए। एएसपी से न केवल हनीट्रैप गैंग ने तीस हजार रुपये की मांग की, बल्कि उन्हें वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। एएसपी ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईटीएक्ट और आईपीसी की धाराओं में मामला पंजीकृत कराया है। स्वयं एएसपी मामले का पर्यवेक्षण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को उन्हें दो और लोगों ने फोन कर गैंग द्वारा की जा रही पैसे की मांग और धमकी की शिकायत की है। उन्होंने कहा कि जो लोग गैंग के शिकार हो रहे सभी को जांच पड़ताल में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed