फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   honest auto driver akbar honored by BJP sp singh baghel in agra

लाखों रुपये देखकर भी नहीं डिगा ऑटो चालक अकबर का ईमान, भाजपा सांसद ने किया सम्मान

Mon, 15 Jul 2019 01:12 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 15 Jul 2019 01:12 PM IST
विज्ञापन
honest auto driver akbar honored by BJP sp singh baghel in agra
भाजपा सांसद ने माला पहनाकर किया अकबर हुसैन का सम्मान - फोटो : अमर उजाला
आगरा में ऑटो चालक अकबर हुसैन ने भोपाल के कैटरिंग व्यवसायी को लाखों की नगदी और जेवरात से भरा बैग सुरक्षित वापस कर ईमानदारी की मिसाल पेश की है। उनकी ईमानदारी से प्रभावित भाजपा सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने अकबर को सम्मानित किया।
विज्ञापन


रविवार को सांसद प्रोफेसर बघेल इलाहाबाद जयपुर एक्सप्रेस से राजा की मंडी स्टेशन पर उतर गए। इसके बाद वो दोबारा ट्रेन में सवार हुए और आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंचे। यहां एलटीए से जुड़े पूर्व पार्षद सुनील जैन से संपर्क करके टैक्सी चालक अकबर हुसैन के बारे में जानकारी ली। 
विज्ञापन


भाजपा सांसद ने कहा कि उन्हें टैक्सी चालक का सम्मान करना है। इसके बाद एलटीए के अध्यक्ष अनिल शर्मा अकबर हुसैन को लेकर कैंट स्टेशन पर पहुंचे। इसके बाद सांसद ने टैक्सी चालक अकबर हुसैन का माल्यार्पण करके हौसला बढ़ाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'अकबर हुसैन से सीखें लोग'

प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने कहा कि टैक्सी चालक के लिए लाखों की रकम बहुत थी, लेकिन अकबर ने ईमान नहीं डगमगाया। यह टैक्सी चालक उदाहरण है। लोगों को सीख लेनी चाहिए। यही कारण है कि वो खुद सम्मानित करने स्टेशन पर आए हैं। 

बता दें कुछ दिन पहले भोपाल के कैटरिंग व्यवसायी ने शादी समारोह में जाने के लिए अकबर हुसैन का ऑटो किराये पर किया था। उतरते वक्त ऑटो में उनका बैग छूट गया, जिसमें लाखों रुपये और जेवरात थे। व्यवसायी को छोड़ने के बाद घर पहुंचे ऑटो चालक अकबर को इसकी जानकारी हुई।

बैग में लाखों की रकम देखकर भी अकबर हुसैन का ईमान नहीं डगमगाया। उन्होंने किसी तरह उस बैग को व्यवसायी पहुंचाया। वहीं बैग खो जाने से व्यवसायी परेशान था। बैग सुरक्षित वापस मिलने पर व्यवसायी ने ऑटो चालक का धन्यवाद किया और जमकर प्रशंसा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed