फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Home invasion, woman stripped and molested

Agra News: घर पर हमला, महिला के कपड़े खींचकर की अभद्रता

Sun, 21 Dec 2025 02:37 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Home invasion, woman stripped and molested
बाह। बासौनी थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रधान के साथ रहने की रंजिश में युवक के घर पर कुछ लोगों ने धावा बोल दिया। घर में घुस कर महिलाओं की बेरहमी से पिटाई की। एक महिला के कपड़े खींचकर उसके साथ आपत्तिजनक हरकतें की गईं।
विज्ञापन




पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया कि वह प्रधान के साथ रहता है। इसी रंजिश में 2 दिसंबर को गांव के अरुण ने घर के सामने तमंचे से फायर कर सोशल मीडिया पर गालीगलौज और धमकीभरा वीडियो वायरल किया था। 3 दिसंबर को गांव के अरुण आदि लोग लाठी, डंंडा, सरिया लेकर घर पर आ धमके। पथराव करते हुए घर में घुस आए। मां, भाभी और भतीजी की बेरहमी से पिटाई कर दी। परिवार के एक महिला के कपड़े खींच लिए। आपत्तिजनक हरकतें कीं। मां को मरणासन्न हालत में छोड़ कर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। तीनों घायल महिलाओं को बाह सीएचसी से एसएन मेडीकल कॉलेज आगरा के लिए भेज दिया गया था। अस्पताल में इलाज के बाद थाने पहुंचे युवक ने 22 नामजद एवं 10-15 अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष बासौनी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। इससे पहले भी प्रधान एवं दूसरे पक्ष की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed