फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Holy king

ब्रजरज की शिला महंत नृत्यगोपाल दास को सौंपी

Sun, 02 Aug 2020 06:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
Holy king
मथुरा। धर्म रक्षा संघ के पदाधिकारी अयोध्या में संत नृत्य गोपाल दास महाराज को रजत शीला भेंट करते ? - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। ब्रज की पवित्र रज से निर्मित रजत शिला रविवार को धर्म रक्षा संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी अयोध्या लेकर पहुंचे। अयोध्या में श्रीरामलला एवं श्री हनुमान गढ़ी मंदिर में रजत शिला का पूजन करने के बाद बड़ी छावनी में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दासजी महाराज के कर कमलों में धर्म रक्षा संघ के अध्यक्ष सौरभ गौड़ एवं अन्य पदाधिकारियों ने शिला समर्पित की।
विज्ञापन

श्रीबांके बिहारी मंदिर के सेवायत गोपेश गोस्वामी ने तुलसी का पौधा एवं धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय प्रभारी महामंडलेश्वर स्वामी रूद्रदेवानंद ने ब्रज की गोपियों द्वारा एकत्रित यमुना का जल एक कलश में महंत नृत्यगोपालदासजी महाराज को समर्पित किया। लक्ष्मण किलाधीश महंत राजकुमार दास अधिकारी महाराज के आश्रम से रजत शिला की शोभायात्रा बड़ी छावनी तक बड़े धूमधाम से निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में संतों एवं भक्तों ने भाग लिया। धर्म रक्षा संघ द्वारा निर्मित ब्रज की रज से निर्मित रजत शिला को अपने पास पाकर महंत नृत्यगोपाल दासजी महाराज अत्यंत भावुक हो गए। क्योंकि वह स्वयं एक ब्रजवासी हैं। उन्होंने उस ब्रज की रज को रजत शिला को अपने मस्तक पर धारण किया और सभी ब्रजवासियों को राम मंदिर बनने की शुभकामनाएं और बधाई दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारे पास से राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय को भिजवा दी जाएगी, जिससे पांच अगस्त को प्रधानमंत्री द्वारा जिन पांच प्रमुख शिलाओं का पूजन किया जाएगा। उसमें यह ब्रज की रज से निर्मित रजत शिला भी पूजित होगी। धर्म रक्षा संघ के अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि आज हमारे लिए यह बहुत ही भावुक क्षण है कि जिस रजत शिला को हम विगत चार माह से अनेक स्थानों पर पूजित करा रहे थे, उसके अंदर एक प्रकार से भगवान के श्रीविग्रह के दर्शन होने लगे हैं। धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय प्रभारी महामंडलेश्वर स्वामी रूद्रदेवानंद महाराज, ज्योतिषाचार्य राकेश तिवारी, महंत राजकुमार दास अधिकारी महाराज के साथ रामभक्त उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed