फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hollow roads of Awas Vikas Colony become dangerous

Agra: यहां से गुजरें जरा संभलकर! खतरनाक हुईं आवास विकास कॉलोनी की खोखली सड़कें

Sun, 28 Apr 2024 01:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 28 Apr 2024 01:05 PM IST
सार

आवास विकास कॉलोनी से गुजर रहे हैं, तो जरा सावधानी से निकलें। यहां की खोखली सड़कें अब बेहद खतरनाक हो गई हैं। सेक्टर चार पर ग्रीन गैस ने छह फीट गहरे गड्ढे को बगैर बैरिकेडिंग खोदकर छोड़ दिया है। ऐसे ही कई  गड्ढे आपको और भी दिख जाएंगे। 
 

विज्ञापन
Hollow roads of Awas Vikas Colony become dangerous
खतरनाक हुईं आवास विकास कॉलोनी की खोखली सड़कें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा की आवास विकास कॉलोनी में सीवर लाइन बिछाने के बाद सड़कों की मरम्मत इस कदर घटिया की गई कि 26 बार सड़क धंसने के बाद गड्ढा हो गया। सेक्टर चार से कैलाशपुरी रोड पर एंथिला स्ट्रीट के सामने सड़क पर चार फीट चौड़ा गड्ढा हो गया। वहीं, सड़क के किनारे 6 फीट गहरे गड्ढे ग्रीन गैस कंपनी ने 15 दिन पहले से खोदकर छोड़ दिए हैं। बैरिकेडिंग न होने से इन सड़कों पर चलना खतरनाक हो गया है।
विज्ञापन


जलनिगम की निर्माण इकाई ने वेस्टर्न सीवरेज जोन योजना में 318 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों को खोदकर सीवर लाइन बिछाई, लेेकिन सड़कों की मरम्मत का काम ठीक नहीं किया। आवास विकास कॉलोनी में एक साल के अंदर 26वीं बार सड़क धंस गई, जिसमें कार सवार बाल बाल गिरने से बच गया। रात में जिस समय गड्ढा हुआ, उस समय कैलाशपुरी की ओर से आ रही कार गड्ढे में फंसने से बच गई। कार सवार पंकज शर्मा ने हादसा रोकने के लिए पेड़ की टहनी तोड़कर लगाई ताकि अन्य वाहन न गिरें। इससे एक दिन पहले ही शिवालिक कैंब्रिज स्कूल मोड़ पर 25वीं बार सड़क धंसने से गड्ढा हो गया था।
विज्ञापन


जल निगम ने शिवालिक स्कूल के सामने गड्ढे को भरवा दिया, लेकिन उन्होंने इसका जवाब नहीं दिया कि सीवर लाइन डालने के बाद लगातार 26 बार सड़क कैसे धंस रही है। मिट्टी का कॉम्पेक्शन 26 बार सड़क धंसने पर भी नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीषा प्रोजेक्टस को बचा रहे इंजीनियर
मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने शहर की सड़कों के धंसने और सीवर लाइन डालने में की गई लापरवाही पर जल निगम के इंजीनियर स्वतंत्र सिंह को फटकार लगाई थी, जिसके बाद सीवर लाइन डालने वाली फर्म मनीषा प्रोजेक्ट्स के खिलाफ महज औपचारिकता के लिए एफआईआर दर्ज करा दी गई, पर वेस्टर्न जोन में सड़कें धंसने के मामले में मनीषा प्रोजेक्ट्स पर कोई जुर्माना और दंडात्मक कार्रवाई प्रोजेक्ट मैनेजर ने नहीं की है।

बैरिकेडिंग के बिना खुले छोड़े 6 फीट गहरे गड्ढे
आवास विकास कॉलोनी में सड़कें धंस रही हैं तो फुटपाथ पर ग्रीन गैस कंपनी ने 6 फीट गहरे गड्ढे खोदकर छोड़ दिए हैं। इनकी बैरिकेडिंग भी नहीं की गई है, जबकि नगर निगम से पिट खोदकर उसे तुरंत भरने की अनुमति दी गई है। 6 फीट गहरे गड्ढे खतरनाक साबित हो रहे हैं। लोग अपने बच्चों को बाहर खेलने नहीं भेज रहे। ग्रीन गैस के इंजीनियर राजीव त्रिपाठी ने बताया कि ठेकेदार ने गड्ढों में पाइप क्यों नहीं डाले और गड्ढे क्यों नहीं भरे, इस पर जवाब मांगकर कार्रवाई की जाएगी।


हैंडओवर से पहले ही मुसीबत बनी सीवर लाइन
आवास विकास की पूर्व पार्षद सुषमा जैन के मुताबिक जलनिगम की सीवर लाइन हैंडओवर से पहले ही मुसीबत बन गई है। जगह जगह से यह चोक है। बार बार लीकेज के कारण सड़कें धंस रही हैं। दयालबाग की तर्ज पर यहां सीवर, मैनहोल और धंस रहीं सड़कों की जांच की मांग की है। सेक्टर 4 निवासी जितेंद्र गौतम ने भी हैंडओवर से पहले वेस्टर्न जोन प्रोजेक्ट की जांच की मांग की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed