फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Holika Dahan will be done two and half thousand places in Mainpuri in auspicious time with worship

Holi 2023: इस शुभ मुहूर्त में पूजा-अर्चना के साथ किया जाएगा होलिका दहन, बन रहे हैं पांच महायोग

Tue, 07 Mar 2023 08:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Tue, 07 Mar 2023 08:08 AM IST
सार

मैनपुरी में होलिका दहन को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। लोगों ने आचार्यों व ज्योतिषों से बात करके शुभ मुहूर्त और पूजा विधि की जानकारी ली है। आइए जानते हैं कि इस वर्ष होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि क्या है ? 

विज्ञापन
Holika Dahan will be done two and half thousand places in Mainpuri in auspicious time with worship
holika dahan 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में होली पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। मंगलवार की शाम जिले के ढाई हजार स्थानों पर शुभ मुहूर्त में पूजा-अर्चना के साथ होलिका दहन किया जाएगा। रंगों की होली बुधवार को खेली जाएगी। होली के त्योहार पर इस बार पांच महायोग भी बन रहे हैं।

विज्ञापन


इस वर्ष रंगों की होली 8 मार्च को मनाई जाएगी। शास्त्रों के अनुसार होली के एक दिन पहले यानी फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को प्रदोष काल में होलिका दहन करने की महत्व होता है। होलिका दहन के बाद यानी अगले दिन रंगों वाली होली धूमधाम के साथ खेली जाती है। 

विज्ञापन

आज होगा होलिका दहन

फाल्गुन पूर्णिमा तिथि में प्रदोष काल में होलिका दहन होती है। ऐसे में इस वर्ष होलिका दहन सात मार्च यानी मंगलवार को होगा। होलिका दहन के दिन सात मार्च को भद्रा सुबह 5.15 बजे तक है। ऐसे में प्रदोष काल में होलिका दहन के समय भद्रा का साया नहीं रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

होलिका दहन शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 07 मार्च को शाम को 06 बजकर 24 मिनट से लेकर रात्रि के 8 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। इस शुभ मुहूर्त में होलिका दहन करना शुभ होगा।

पूजा की विधि

होलिका को चंदन, अक्षत और फूल सहित पूजन सामग्री चढ़ाकर पूजा करें। पूजा के समय पूर्व या उत्तर दिशा में मुंह होना चाहिए। घर में बने हुए सात तरह के पकवानों और पूजन सामग्री से होलिका की पूजा होती है। भोग भी लगाया जाता है। होलिका दहन देखने से नकारात्मकता का दहन होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed