फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   holi tyohar

होली की मस्ती में रंगा शहर

Thu, 24 Mar 2016 12:51 AM IST
होली की मस्ती में रंगा शहर
होली की मस्ती में रंगा शहर Updated Thu, 24 Mar 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
holi tyohar
होली की मस्ती में रंगा शहर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जनकवि मियां नजीर अकबराबादी के आइने में सजी यह होली फिर परवान चढ़ेगी। बुधवार रात्रि होलिका दहन के बाद हुरियारे मस्ती में आ गए। अबीर-गुलाल छाने लगा। इसके बाद होली का रंग सिर चढ़कर बोला। गुरुवार को हर तरफ रंगों की मस्ती होगी तो अबीर-गुलाल से आसमान लाल होगा। लोग गिले-शिकवे दूर करेंगे तो अच्छाइयों के रंग भी तन-मन पर खिलेंगे।
विज्ञापन

फागुन मास की पूर्णिमा पर महिलाओं ने चौराहों पर रखी गई होलिका की पूजा की। त्योहार की तैयारियां सुबह से ही होने लगी थीं। लोगों के हाथों में जौ की बालिया होरा नजर आए। रात को होलिका की पावन अग्नि प्रज्जवलित हुई, जिसमें सभी दुष्प्रवृत्तियां जलकर राख हो गईं। लोगों ने होलिका दहन पर परिक्रमा कर होली की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद देर रात तक गुलाल लगाने और घर-घर जाकर होली मिलने का सिलसिला चलता रहा। बच्चों में रंगों को लेकर काफी उत्साह दिखा। बच्चों ने गीले रंगों से होली खेलने की तैयारी कर रखी है।
विज्ञापन


1250 से ज्यादा जगहों पर होलिका दहन
शहर में 1250 से ज्यादा जगहों पर होलिका दहन किया गया। ताजगंज, बेलनगंज, घटिया आजम खान, फुलट्टी, बल्केश्वर, कमला नगर, शाहगंज, सदर बाजार, न्यू आगरा, दयालबाग, आवास विकास कालोनी, सिकंदरा में होलिका पूजन के बाद रात तक होलिका दहन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खूब बिका रंग-गुलाल
 बोर्ड परीक्षाएं खत्म होने के बाद बच्चों में गीली होली को लेकर डर भी खत्म हो गया। बच्चों ने अपने अभिभावकों के साथ देर रात तक बाजारों में पिचकारी, रंग और गुलाल की खरीदारी की। गेहूं की बालियां और टेसू के फू ल की मांग ज्यादा रही।


ट्रेवल ट्रेड ने भुनाया होली का हुल्लड़
आगरा। हुरियारों की धूम मचाती, रंगों और मस्ती में सराबोर टोली। लाल, पीले, हरे, गुलाबी रंगों में अबूझे चेहरे और सड़कों पर उड़ता गुलाल। रंगों के त्योहार होली के साथ दुनिया को ताज दिखाने का ऐसा ऑफर आगरा को रास आया। आगरा के ट्रेवल ट्रेड ने होली का हुल्लड़ खूब भुनाया। पहली बार होली का हुड़दंग देखने के लिए स्पेशल बुकिंग की गई। शहर के होटलों से लेकर ताजमहल के प्रवेश द्वार तक बनी रंगोली और उड़े गुलाल ने विदेशी पर्यटकों को भी होली के रंग में रंगने को मजबूर कर दिया। होली पर गुरुवार को कलाकृति में 250 विदेशी पर्यटकों के दल के साथ होली की मस्ती की जाएगी। कलाकृति ग्रुप ने अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी से आए 250 विदेशी पर्यटकाें के लिए 10 से 11 बजे तक होली का हुल्लड़ आयोजित किया है। पूर्णिमा पर चांदनी रात में डूबे ताज के दीदार के लिए विदेशी पर्यटक बुधवार को ही आगरा आ गए थे। होली की मस्ती में वह भी सराबोर रहे और हर्बल गुलाल से खूब होली भी खेली। ताज के प्रवेश द्वार पर शाम को होली का हुड़दंग खूब नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed