{"_id":"69027f164dc76260940be3ce","slug":"holi-of-flowers-in-shri-krishna-leela-devotees-danced-to-devotional-songs-agra-news-c-364-1-ag11010-120562-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: श्रीकृष्ण लीला में फूलों की होली, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: श्रीकृष्ण लीला में फूलों की होली, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु
Thu, 30 Oct 2025 02:24 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 30 Oct 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
आगरा। वाटर वर्क्स स्थित गाेशाला में श्री कृष्ण लीला महोत्सव समिति की ओर से श्रीकृष्ण लीला का मंचन किया जा रहा है। बुधवार को को पांचवें दिन काले खां, मदन मोहन लीला और फूलों की होली से श्रद्धालु भक्ति रस में डूब गए। रास बिहारी कृपा सेवा ट्रस्ट, वृंदावन के स्वामी प्रदीप कृष्ण ठाकुर ने भक्त काले खां की कथा का प्रसंग सुनाया।
उन्होंने कहा कि वृंदावन स्थित मदन मोहन मंदिर में प्रतिदिन सैकड़ों भक्त दर्शन के लिए आते हैं। पास ही रहने वाले काले खां का मन भी हरि भक्ति से आकृष्ट हो गया। वह भेष बदलकर मंदिर जाने लगे। धीरे-धीरे श्रीकृष्ण प्रेम में डूब गए। इस पर समाज ने उनसे मुंह मोड़ लिया। तब स्वयं मदन मोहन अपने भोग की थाली लेकर उनके घर पहुंचे और अपने हाथों से भोजन कराया। यह सुनकर कृष्ण लीला स्थल हरि नाम से गूंज उठा। इस दाैरान फूलों की होली भी हुई। पुष्प वर्षा और रास की मधुर लहरियों ने समूचे परिसर को आनंद और उल्लास से भर दिया। लोगों ने राधा-कृष्ण के नाम पर भक्ति का खूब आनंद किया। इससे पूर्व आईएमए के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डाॅ. हरेंद्र गुप्ता और समिति के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने स्वरूपों की आरती उतारी।
गोचरण यात्रा आज
श्री कृष्ण लीला महोत्सव समिति के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि गोपाष्टमी के अवसर पर बृहस्पतिवार की सुबह 9:30 बजे लीला स्थल परिसर से गोचरण यात्रा निकाली जाएगी, जो बल्केश्वर से चांदनी चौक, तेज नगर, कमला नगर, अग्रवाल सेवा सदन तक जाएगी। इस यात्रा में सभी पदाधिकारी व सदस्य ग्वाल-ग्वालिन के स्वरूप में चलेंगे। लीला स्थल पर गोमाता का पूजन किया जाएगा। यह आयोजन गोसेवा और सनातन संस्कृति के संरक्षण का प्रतीक होगा। उन्होंने शहरवासियों से गोचरण यात्रा में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन
ये रहे माैजूद
कार्यक्रम मेें पार्षद भरत शर्मा, पार्षद प्रेमदास चौधरी, पार्षद पूजा बंसल, शेखर गोयल, बृजेश अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, विजय रोहतगी, गिर्राज बंसल, संजय चेली, केसी अग्रवाल, मनोज बंसल, केके अग्रवाल, अनीश अग्रवाल, रेणु गोयल, सुजाता अग्रवाल, अनूप गोयल, लक्ष्मण शर्मा, नीलिमा गोयल, सतीश अग्रवाल, अशोक गोयल आदि उपस्थित रहे।