फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   holi

फाग खेलन बरसाने आए हैं, नटवर नंद किशोर..

Thu, 24 Mar 2016 12:51 AM IST
फाग खेलन बरसाने आए हैं, नटवर नंद किशोर..
फाग खेलन बरसाने आए हैं, नटवर नंद किशोर.. Updated Thu, 24 Mar 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
holi
फाग खेलन बरसाने आए हैं, नटवर नंद किशोर.. - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सुगंधित रंगों की बौछार, गुलाल से आसमान हुआ लाल, चारों ओर हंसी ठिठोली और होली के गीत। कान्हा के मतवाले दोस्त और राधा रानी की सखियों के बीच दिव्य होली का दृश्य, हर कोई प्रेम के रंग में सराबोर, राधा रानी और कृष्ण कन्हैया के जयकारे। कुछ ऐसा ही माहौल था बरसाने की बाखर (सरस्वती शिशु मंदिर कमला नगर) का। बृज महोत्सव समिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में रसिकजनों ने देर शाम तक होली का आनंद लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ सखियों के साथ राधा रानी की पूजा से हुआ। इसके बाद करीब तीन बजे राधा कृष्ण मंदिर से कावेरी कुंज तक शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सबसे आगे नगाड़े वाले चल रहे थे। उनके पीछे गणेश जी सवारी थी। वृषभान (अनिल अग्रवाल) सपत्नीक रथ में सवार थे। नंदबाबा और माता यशोदा के स्वरूप भी रथों पर थे। शोभायात्रा कमला नगर मेन मार्केट, पानी की टंकी, ई ब्लाक से लक्ष्मीनारायण मंदिर, डी ब्लाक होते हुए सरस्वती शिशु मंदिर पहुंची। वहां शोभायात्रा का स्वागत किया गया। बृज के गीतों के बीच नृत्य करते हुए गोप गोपियों की टोलियों माहौल को भक्ति भय बना दिया। एक लघु नाटिका, महारास, डांडिया के साथ करीब पांच कुंतल फूलों से होली खेली गई। अंत में 2100 दीपों से युगल छवि का आरती की गई। कार्यक्रम का संचालन राज बहादुर राज ने किया। कार्यक्रम में अनिल अग्रवाल, श्याम किशोर, भोले नाथ अग्रवाल, ताराचंद मित्तल, संजय अग्रवाल, मुरारी प्रसाद, नवीन जैन, विधायक जगन गर्ग, योगेंद्र उपाध्याय, कुंदनिका शर्मा, राजेंद्र तिवारी, प्रमेंद्र जैन, मुरारी लाल फतेहपुरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed