{"_id":"5e6527768ebc3ef40a42499b","slug":"holi-mainpuri-news-agr433121412","type":"story","status":"publish","title_hn":"संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट रहेंगे तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट रहेंगे तैनात
विज्ञापन
08एमएनपी-47-थाना भोगांव का निरीक्षण करते एसपी अजय कुमार
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। होली को देखते हुए संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। तैनात किए गए मजिस्ट्रेट क्षेत्रों में नौ और दस मार्च को मोबाइल गश्त करके सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए काम करेंगे।
एसडीएम सदर को समस्त तहसील क्षेत्र मैनपुरी नगर, तहसीलदार सदर को सिकंदरपुर, गोलाबाजार में, नायब तहसीलदार को लालपुर सथिनी में, एसडीएम कुरावली को समस्त तहसील क्षेत्र, तहसीलदार कुरावली को कस्बा कुरावली, एसडीएम भोगांव को समस्त तहसील क्षेत्र विशेषकर कस्बा भोगांव में, तहसीलदार भोगांव को कस्बा बेवर में, नायब तहसीलदार भोगांव को आलीपुर खेडा, रकरी में तैनात किया गया है। एसडीएम किशनी को समस्त तहसील क्षेत्र विशेषकर कस्बा किशनी में, तहसीलदार किशनी को कुसमरा में, एसडीएम घिरोर को समस्त तहसील क्षेत्र विशेषकर कस्बा घिरोर में, तहसीलदार घिरोर को कोसमा मुसलमीन में, एसडीएम करहल को समस्त तहसील क्षेत्र विशेषकर कस्बा करहल में, बीडीओ बरनाहल को बरनाहल, दिहुली में, तहसीलदार करहल को कुर्रा में मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है।
तैनात किए गए मजिस्ट्रेट किसी नई परंपरा की अनुमति नही देंगे। होली के संबंध में अप्रिय घटना, विवाद का तत्काल निस्तारण करेंगे। विशेष परिस्थिति में डीएम और एसपी को सूचना देंगे। कोई भी अधिकारी बिना पूर्व अनुमति के मुख्यालय नहीं छोडे़गा। एडीएम शांति व्यवस्था के प्रभारी होगे।
विज्ञापन
महेंद्र बहादुर सिंह, डीएम