{"_id":"5c8cfc82bdec2276d05bfe7d","slug":"holi-in-sri-krishna-janmasthan-temple-on-rangbhari-ekadashi-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रंगभरनी एकादशी पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान में बिखरेंगे होली के रंग, बरसेंगी प्रेमपगी लाठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगभरनी एकादशी पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान में बिखरेंगे होली के रंग, बरसेंगी प्रेमपगी लाठियां
Sat, 16 Mar 2019 07:09 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 16 Mar 2019 07:09 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में रंगभरनी एकादशी पर रविवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर लठमार होली के साथ रंग और गुलाल उड़ेगा। यहां लीला मंच पर होली की उमंग से कलाकार सराबोर होंगे। फूलों की होली ब्रज और राजस्थान के कलाकार गीत और नृत्य के बीच होली संबंधित प्रस्तुति देंगे।
बरसाना और नंदगांव के बाद रंगभरनी एकादशी पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर में होली महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। रावल और श्रीकृष्ण संकीर्तन मंडल के हुरियारे और हुरियारिनें यहां लठमार होली खेलेंगे। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर होली का रंग और गुलाल उड़ेगा। मंदिर परिसर में भक्त रंग गुलाल के साथ फूलों से भी होली खेलेंगे।
श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि परंपरागत इस आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस अलौकिक होली के लिए ढाल, ढोल, नगाड़े तैयार हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर लगभग दो बजे कार्ष्णि गुरु शरणानंद महाराज और प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा करेंगे।

द्वारिकाधीश मंदिर में बरस रहा रंग
शनिवार को ठाकुर द्वारिकाधीश महाराज ने अपने भक्तों संग रंगों की होली खेली। सुबह होली के रसिया और होली गायन के साथ सेवायतों ने मंदिर में दर्शनार्थ आए ठाकुर द्वारिकाधीश महाराज के भक्तों पर स्वर्ण रजत पिचाकरियों से रंग बरसाया। भक्त भी अपने आराध्य के दर्शन कर धन्य हो गए।
ठाकुर द्वारिकाधीश रंगभरनी एकादशी को कुंज में विराजकर होली खेलेंगे। मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि ठाकुर जी के लिए कुंज बनाई गई है। जहां भक्त ठाकुर जी से होली खेलेंगे। वहीं जन्मस्थान पर होली कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।