फतेहाबाद। रंग पंचमी के अवसर पर फतेहाबाद महिला मंडल ने आजाद गली स्थित मीना रमाकांत के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने होली गीतों पर नृत्य किया और फूलों की होली खेली। संचालन केंद्रीय संयोजिका रेनू संजय अनवारिया ने किया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष बबीता शल्या, मंडल अध्यक्ष ममता राकेश और शिवानी सराफ रहे। इस दाैरान बच्चों की राधा-कृष्ण झांकी आकर्षण का केंद्र रही। तंबोला में रजनी प्रथम, शिवानी द्वितीय, शारदा व शालिनी तृतीय स्थान पर रहीं। इस दौरान मीना, अनीता, रिंकी, पूनम, राखी, मोहिनी, रेखा और रिंकी आदि माैजूद रहीं।