फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Holi celebrations will starts in Dwarkadhish Temple Mathura on magh purnima

Holi 2022: मथुरा के द्वारिकाधीश मंदिर में गढ़ेगा होली का डांडा, ब्रज में रंगोत्सव का छाएगा उल्लास

Wed, 16 Feb 2022 11:27 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 16 Feb 2022 11:27 AM IST
सार

'सब जग होरी या ब्रज होरा' वाली कहावत ब्रज में हर वर्ष चरितार्थ होती है। ब्रज में फाग महोत्सव 40 दिन तक चलता है। इस दौरान हर दिन होली के कार्यक्रम होते हैं। इसी क्रम में होली का उल्लास अब छाने लगा है। 

विज्ञापन
Holi celebrations will starts in Dwarkadhish Temple Mathura on magh purnima
द्वारिकाधीश मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के बाद अब श्रीद्वारिकाधीश मंदिर में होली के उत्सव की शुरूआत होने जा रही है। माघ पूर्णिमा से मंदिर में दर्शन के दौरान होली का डांडा गढे़गा और शयन में इसके दर्शन होंगे। गुरुवार से होली के रसिया के गायन की परंपरा शुरू हो जाएगी। पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के श्रीद्वारकाधीश मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि मंदिर के गोस्वामी बृजेश कुमार और गोस्वामी डॉ. वागीश कुमार के निर्देशानुसार मंदिर में होली के कार्यक्रमों का निर्धारण किया गया है। 

विज्ञापन


इसके तहत 16 फरवरी को सायंकाल शयन के दर्शन खुलने के बाद होली का डांडा गढ़ेगा। 17 फरवरी को सुबह राजभोग के दर्शन में सुबह 10 से 11 बजे तक प्रतिदिन ब्रज के सुप्रसिद्ध रसियाओं का गायन होगा। इसी दौरान विभिन्न मनोरथों का आयोजन होगा। इसमें कुंज भरी एकादशी, बगीचा में होली और ढोल महोत्सव आदि भव्य आयोजन होंगे।

विज्ञापन

40 दिन तक होती है होली 

ब्रज में होली की शुरुआत वसंत पंचमी से हो चुकी है। यह परंपरा 40 दिन तक चलती है। मथुरा, वृंदावन, बरसाना और नंदगांव में होली के प्रमुख कार्यक्रम होते हैं। नंदगांव और बरसाना में वसंत लगते ही यहां के लोग लठमार होली की तैयारियों में जुट जाते हैं। यहां की लठमार होली की विश्व भर में पहचान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रज की होली के प्रमुख कार्यक्रम

10 मार्च : फाग आमंत्रण महोत्सव नंदगांव, लड्डू होली बरसाना।
11 मार्च : बरसाना की लठामार होली।
12 मार्च : नंदगांव की लठामार होली।
14 मार्च : श्रीकृष्ण जन्मभूमि, श्री द्वारिकाधीश और बिहारीजी मंदिर की होली।
16 मार्च : गोकुल की छड़ी मार होली।
18 मार्च : फालेन में धधकती आग से निकलेगा पंडा।
19 मार्च : होली।
20 मार्च : नंदगांव, जाब और दाऊजी में हुरंगा।
20 मार्च : चरकुला नृत्य मुखराई।
21 मार्च : गिडोह तथा बठैन में हुरंगा।
23 मार्च : रंग पंचमी फूलडोल मेला खायरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed