फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   holi begins in mathura and vrindavan

भगवान के साथ होली खेल रहे भक्त, वसंत पंचमी से यूं हुआ ब्रज में रंगोत्सव का आगाज

Tue, 23 Jan 2018 10:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 23 Jan 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
holi begins in mathura and vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
'जगत होरी ब्रज होरा', दुनियाभर में होली भले ही एक दिन का त्योहार हो लेकिन भगवान श्रीकृष्‍ण की ब्रजभूमि में यह उत्सव 40 दिन तक मनाया जाता है। साथ ही सृ‌ष्टि के इस महोत्सव का आगाज होता है वसंत पंचमी के दिन से। ऐसे में सोमवार को पूरे ब्रज क्षेत्र में फाग का आनंद बिखर गया।
विज्ञापन

 

वृंदावन में जन-जन के आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी महाराज होली के रंग में रंगे नजर आए। ठाकुरजी के आंगन में भक्तों पर अबीर गुलाल की बरसात हुई। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत आशीष गोस्वामी ने कहा कि वसंत पंचमी के दिन से ही 40 दिवसीय फाग महोत्सव की शुरूआत होती है। 

विज्ञापन


नगर के राधा सनेह बिहारी मंदिर में रविवार को भी वसंती छटा दिखाई दी। मंदिर को वसंती कपड़े और रोशनी से सजाया गया था। वहीं वसंत पंचमी के दिन मंदिरों में भारी भीड़ होने के कारण पुलिस और प्रशासन भी मुस्तैद रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

holi begins in mathura and vrindavan
होली - फोटो : अमर उजाला
वसंत पंचमी को ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन की व्यवस्था वनवे रही। विद्यापीठ बिहारी पुलिस चौकी की ओर से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को गेट नंबर तीन से श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश दिया गया। 

जबकि परिक्रमा मार्ग वीआईपी रोड से आने वाले श्रद्धालुओं ने गेट दो से मंदिर में प्रवेश किया। गेट एक और चार से श्रद्धालुओं को निकाला गया। गेट नंबर पांच को इमरजेंसी और सेवायतों के लिए ही रखा गया है। 

holi begins in mathura and vrindavan
द्वारिकाधीश मंदिर - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में सोमवार से ठाकुर द्वारिकाधीश ने होली खेली। द्वारिकाधीश मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि वसंत पंचमी ‌के दिन ठाकुर द्वारिकाधीश को पीले वस्त्र धारण कराए गए। 

पीले फूलों से सजावट की गई। ठाकुर जी को अबीर गुलाल लगाने के बाद वहीं प्रसाद रूपी गुलाल भक्तों के ऊपर डाला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed