फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   holi 2023 rangbhari ekadashi dwarikadhish temple

रंगभरी एकादशी 2023: भगवान द्वारिकाधीश मंदिर में उड़ा अबीर-गुलाल तो झूम उठे भक्त, अलौकिक दृश्य ने मोहा मन

Fri, 03 Mar 2023 03:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 03 Mar 2023 03:27 PM IST
सार

रंगभरी एकादशी के दिन ब्रज के सभी मंदिरों में जमकर अबीर गुलाल और प्राकृतिक फूलों से बना रंग भक्तों के ऊपर डाला गया। इस दौरान भगवान के स्वरूप से भक्तों जमकर होली का लुत्फ उठाया।

विज्ञापन
holi 2023 rangbhari ekadashi dwarikadhish temple
द्वारिकाधीश मंदिर में उड़ा अबीर-गुलाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में हर तरफ रंगोत्सव की धूम मची हुई। ब्रज की प्रसिद्ध होली को देखने और खेलने के देश विदेश से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को रंगभरनी एकादशी पर भगवान द्वारकाधीश मंदिर और बांके बिहारी मंदिर में होली खेली गई। ठाकुर द्वारकाधीश संग भक्तों ने टेसू के फूलों से बने रंग से होली खेली।
विज्ञापन



भक्त भगवान के वेशधारी पात्रों के संग होली खेलने के लिए लालायित नजर आए। जैसे ही प्रसाद रूपी अबीर गुलाल और रंग भक्तों के ऊपर डाला गया, तो भक्त ठाकुर द्वारकाधीश की भक्ति में सराबोर हो गए। इस अलौकिक पल का हर कोई साक्षी बनने के लिए बेताब था। भगवान के साथ होली खेलने के लिए भगवान द्वारकाधीश मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर में भी होली की मस्ती में भक्त अपने भगवान के साथ झूमते नजर आए। प्रसाद रूपी अबीर गुलाल और रंग से श्रद्धालुओं को रंगा गया। होली के भजनों पर भक्त थिरकते नजर आए। हर श्रद्धालु इस दरम्यान पूरी तरह प्रभु की भक्ति में सराबोर दिखा। जहां मथुरा  वृंदावन के मंदिरों में जमकर अबीर गुलाल की होली खेली जा रही है, वहीं द्वारिकाधीश में होली की अलग ही छठा बिखरी हुई दिखी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed