फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Holi 2022 Holika Dahan today 17 March 2022 Know Right Time Burn Holi puja shubh mhurat 

Holi 2022: होलिका दहन आज, पूजन के लिए इस शुभ मुहूर्त का रखें ध्यान, ज्योतिषाचार्य ने बताया होली जलाने का सही समय

Thu, 17 Mar 2022 11:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 17 Mar 2022 11:46 AM IST
सार

होली पर होलिका दहन का विशेष महत्व है। होलिका दहन आज 17 मार्च को शुभ मुहूर्त में किया जाएगा। वहीं इस बार होली गजकेसरी, दामिनी, त्रिशक्ति योग में खेली जाएगी।

विज्ञापन
Holi 2022 Holika Dahan today 17 March 2022 Know Right Time Burn Holi puja shubh mhurat 
होलिका दहन (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

शहर में विभिन्न चौराहों पर आज फाल्गुन माह की पूर्णिमा को होलिका दहन किया जाएगा. वहीं चैत्र माह की प्रतिपदा तिथि यानि 18 मार्च को रंगों की होली खेली जाएगी। इस बार होली पर गजकेसरी, दामिनी, त्रिशक्ति तीन शुभ योग बन रहे हैं, जो काफी शुभ माने जाते हैं।

विज्ञापन

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 

ज्योतिषाचार्य पूनम वार्ष्णेय ने बताया कि इस बार दहन का शुभ मुहूर्त प्रदोष काल में सायं में 6:43 से 9:08 बजे तक होगा। रात्रि 1:09 के बाद भी दहन किया जा सकेगा। महिलाओं के लिए होलिका पूजन का मुहूर्त पूर्वाह्न 11:44 बजे से दोपहर 1:20 बजे तक है। इस बार बृहस्पतिवार को पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र बन रहा है। 

विज्ञापन

भद्रा की पूंछ का रहेगा प्रभाव

ज्योतिषाचार्य पूनम वार्ष्णेय ने बताया कि होली पर कई शुभ योग बन रहे हैं। गजकेसरी योग, दामिनी योग, त्रिशक्ति योग के साथ सूर्य मीन राशि में और चंद्रमा सिंह राशि में गोचर करेंगे। रात के समय भद्रा की पूंछ का प्रभाव है, परंतु भद्रा पूंछ में भी होलिका दहन किया जा सकता है, इसमें किसी प्रकार का दोष नहीं है। ज्योतिषाचार्य ने बताया कि फाल्गुन की पूर्णिमा पर होने वाले होलिका दहन से आसपास की नकारात्मक शक्तियों का नाश हो जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूजन की विधि

प्राचीन सिद्धि विनायक मंदिर के महंत पंडित ज्ञानेश शास्त्री ने बताया कि सर्वप्रथम गणेशजी का स्मरण करके होली के स्थान पर गंगाजल छिड़क कर पवित्र करें। सूखे उपले, लकड़ी, गूलरी की माला से सजाएं। तांबे के लोटे में जल के साथ रोली, चावल, कच्चा सूत, गुलाल, चने व गेहूं की बालियां थाली में सजाएं। गूलरी की चार मालाएं रखनी चाहिए। एक पितरों की, दूसरी हनुमान जी, तीसरी शीतला माता और चौथे अपने परिवार की। कच्चे सूत को हाथ में लेकर होलिका की सात बार परिक्रमा लगानी चाहिए। सभी सामान से होली का पूजन करें। धूप दीप से आरती करें। गुझिया, गुड़ और मिष्ठान्न से भोग लगाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed