फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hockey thrills amidst rain and penalty shoot-outs, two teams reach the final

Agra News: बारिश और पेनल्टी शूट के बीच हॉकी का रोमांच, फाइनल में पहुंची दो टीमें

Sat, 30 May 2026 02:43 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 30 May 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Hockey thrills amidst rain and penalty shoot-outs, two teams reach the final
मास्टर हॉकी फ्यूजन प्रीमियर लीग
आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में हो रही मास्टर हॉकी फ्यूजन प्रीमियर लीग में दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों ने दर्शकों को अंत तक रोमांचित किया। तेज रफ्तार हॉकी, बारिश के बीच संघर्ष, पेनल्टी शूटआउट का दबाव और चौथे क्वार्टर का आक्रामक खेल हर पल दर्शकों के लिए यादगार बन गया। दिन के अंत में डॉ. गौतम टीम और आगरा रॉयल एनफील्ड ने शानदार जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।
विज्ञापन


पहला सेमीफाइनल डॉ. गौतम टीम और शारदा शार्क के बीच खेला गया। बारिश ने खेल में व्यवधान डाला लेकिन खिलाड़ियों का जोश कम नहीं हुआ। अंतिम क्वार्टर तक शारदा शार्क 4-3 से आगे थी लेकिन अंतिम क्षणों में डॉ. गौतम टीम ने बराबरी का गोल दाग दिया। मुकाबला 4-4 की बराबरी पर समाप्त हुआ। शारदा शार्क के अनुराग ने दो गोल किए, जबकि कुणाल और अभिषेक ने एक-एक गोल दागा। वहीं डॉ. गौतम टीम के लिए अनुज ने दो गोल कर टीम की वापसी में अहम भूमिका निभाई, मोहित और दिनेश ने एक-एक गोल किया। पेनल्टी शूटआउट में दिनेश, अनुज, मोहित और नवल ने सफल गोल कर टीम को 4-2 से जीत दिलाई।
विज्ञापन


दूसरे सेमीफाइनल में आगरा रॉयल एनफील्ड और बंसल एस टैग यूनिफॉर्म के बीच कांटे की टक्कर दिखी। शुरुआती तीन क्वार्टर तक कोई गोल नहीं हो सका। चौथे क्वार्टर में आगरा रॉयल एनफील्ड ने मैच का रुख बदल दिया। प्रभदीप सिंह, दिलीप शर्मा, गुलफान और धीरज मदान ने एक-एक गोल कर टीम को 4-0 की शानदार जीत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले पूल बी में भी रोमांचक स्थिति देखने को मिली। शारदा शार्क और आगरा रॉयल एनफील्ड के अंक और गोल बराबर होने पर पूल टॉपर का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ। इसमें आगरा रॉयल एनफील्ड ने 5-4 से जीत दर्ज की। मैचों का संचालन राजीव सोई, गौरव शर्मा, शकील खान, अजय सिंह राजपूत, चौधरी, एमडी अहमद खान एवं गुरप्रीत सिंह ने किया। इस दौरान पवन सिंह चौहान, अभिषेक कौशल, मनीष मिश्रा, नरेश बोध, अवनी योगेश अग्रवाल, राहुल शाला, धर्मेंद्र बघेल, अमिताभ गौतम, केपी सिंह यादव, शाहिद अंसारी, बंटी यादव, धीरज मदान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed