फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   HIV infected syringe case Girl child's touching video for PM-CM

एचआईवी संक्रमित सिरिंज प्रकरण: 'मेरी जान खतरे में है, बचा लीजिए...' पीएम-सीएम के लिए बच्ची का मार्मिक वीडियो

Thu, 09 Mar 2023 07:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 09 Mar 2023 07:09 PM IST
सार

एचआईवी संक्रमित बच्ची को इंजेक्शन लगाने के बाद उसी सिरिंज का इस्तेमाल अन्य बच्चों पर किया गया। अब उन बच्चों के परिवारीजन दहशत में हैं। 

विज्ञापन
HIV infected syringe case Girl child's touching video for PM-CM
एचआईवी संक्रमित - फोटो : Getty

विस्तार

एटा मेडिकल कॉलेज में एक एचआईवी संक्रमित बच्ची को इंजेक्शन लगाने के बाद उसी सिरिंज से अन्य बच्चों को इंजेक्शन लगाने का आरोप है। मामले में दो बच्चों के पिता शिकायत कर चुके हैं। चार बच्चों को एचआईवी से बचाव के लिए प्रीकॉशन डोज दी जा रही है। बृहस्पतिवार को इनमें से एक बच्ची का मार्मिक वीडियो पीएम-सीएम को ट्वीट किया गया है। इसमें बच्ची कह रही है कि मेरी जान खतरे में है, बचा लीजिए।
विज्ञापन


ये है मामला 

20 फरवरी को शहर निवासी एक बच्ची को पीलिया की शिकायत पर मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि कर्मचारियों ने लापरवाही बरतते हुए एक ही सिरिंज से सभी बच्चों को इंजेक्शन लगा दिए। जांच के बाद पता लगा कि पीलिया से बीमार बच्ची एचआईवी संक्रमित है। इस पर लोगों ने मामले की शिकायत की। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने संज्ञान लिया और प्राचार्य से स्पष्टीकरण मांगा। डीएम इस पर मजिस्ट्रीयल जांच करा रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पति निकला पापी: पत्नी की बनाई फर्जी फेसबुक आईडी, फिर अपलोड कर दीं ऐसी फोटो, यहीं नहीं रुका 'घरवाला'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वहीं अब बच्ची का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें बच्ची कह रही है कि वह एटा मेडिकल कॉलेज में है। मुझे एचआईवी ग्रसित बच्ची को लगाई दवा की सिरिंज से इंजेक्शन लगाया गया है। मेरी जान खतरे में है। कृपया मुझे बचा लीजिए। बच्ची के पिता ने बताया कि कॉलेज प्रशासन द्वारा जो दवाएं दी गईं हैं, बच्ची को दी जा रहीं है। तीन व छह माह बाद उसकी एचआईवी की जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed