फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hit the target in shooting, won a medal

Agra News: शूटिंग में निशाने पर साधा लक्ष्य, जीते पदक

Mon, 02 Nov 2026 02:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 02 Nov 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Hit the target in shooting, won a medal
स्कूल ओलंपिक्स
आगरा। 20वें मून स्कूल ओलंपिक्स में शनिवार और रविवार को शूटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। मेरिडियन शूटिंग अकादमी के सहयोग से आयोजित इस स्पर्धा में विभिन्न विद्यालयों के 149 छात्र-छात्राओं ने निशानेबाजी में प्रतिभा दिखाई। खिलाड़ियों ने 10 मीटर एयर पिस्टल और 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धाओं में सटीक निशाने लगाकर पदक जीते।
विज्ञापन

अंडर-14 बालक वर्ग में जीडी गोयनका विद्यालय ने पहला, टीआईएसए ने दूसरा और सेंट एंड्रूज कमला नगर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में टीआईएसए विजेता रहा जबकि क्वीन विक्टोरिया विद्यालय दूसरे और जीडी गोयनका व दिल्ली पब्लिक स्कूल शास्त्रीपुरम संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-19 बालक वर्ग में जीडी गोयनका विद्यालय ने पहला स्थान हासिल किया। सेंट एंड्रूज कमला नगर दूसरे और बीपीएस तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में सेंट एंड्रूज कमला नगर ने बाजी मारी। टीआईएसए दूसरे और जीडी गोयनका विद्यालय तीसरे स्थान पर रहा। विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि माधवी पाठक, कुलदीप पाठक, प्रभात जैन, छोटे लाल बंसल, हितेश लवानिया, रवि प्रकाश अग्रवाल, सिद्धार्थ चतुर्वेदी, लव गोयल, सुग्रीव चौहान, राहुल राज कुलश्रेष्ठ, दिनेश अग्रवाल, डॉ. रामबाबू हरित, पूर्व विधायक मधुसूदन शर्मा और विक्रम शुक्ला मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा, अतुल तिवारी और नारायण बहरानी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
खो-खो में सेंट एंड्रूज का दबदबा
फोटो
आगरा। रिया अस्थाना मेमोरियल 20वें मून स्कूल ओलंपिक्स के तहत टीआईएसए स्कूल मैदान में आयोजित खो-खो चैंपियनशिप में सेंट एंड्रूज ने तीन वर्गों में खिताब अपने नाम किए। अंडर-19 बालक वर्ग के फाइनल में सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल, पीलीपोखर ने दो अंक से जीत दर्ज की। अंडर-19 बालिका वर्ग में सेंट एंड्रूज कमला नगर ने कर्नल ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल को नौ अंक से हराया। जूनियर बालिका वर्ग में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ने बलूनी पब्लिक स्कूल को तीन अंक से शिकस्त दी। जूनियर बालक वर्ग में सेंट एंड्रूज, कमला नगर ने प्रधान पब्लिक स्कूल को नौ अंक से हराकर खिताब जीता। पुरस्कार वितरण समारोह में पूर्व विधायक मधुसूदन शर्मा, कुंवर पंकज सिंह और राज प्रताप ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। संवाद

-----
बास्केटबॉल में जॉन मिल्टन और सेंट एंड्रूज बने चैंपियन
फोटो
आगरा। जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल में आयोजित मून स्कूल ओलंपिक्स बास्केटबॉल चैंपियनशिप में वरिष्ठ बालक वर्ग के फाइनल में मेजबान जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल ने दिल्ली पब्लिक स्कूल, शास्त्रीपुरम को हराकर खिताब जीता। वरिष्ठ बालिका वर्ग में भी जॉन मिल्टन की टीम ने दिल्ली पब्लिक स्कूल को शिकस्त देकर दोहरी सफलता हासिल की। कनिष्ठ बालक वर्ग के फाइनल में सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल, बरौली अहीर ने गायत्री पब्लिक स्कूल को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। कनिष्ठ बालिका वर्ग में दिल्ली पब्लिक स्कूल, शास्त्रीपुरम ने शिवालिक पब्लिक स्कूल को पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता के संचालन में अत्यंत राणा, आशीष वर्मा, अनुज, कन्हैया और आलोक का सहयोग रहा।
----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed