फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hit by adulteration... Khoya, cheese and milk are all fake, 50 quintals of material seized

Agra News: मिलावट की मार... खोआ, पनीर और दूध सब नकली, 50 क्विंटल सामग्री की सीज

Sun, 19 Oct 2025 02:47 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Hit by adulteration... Khoya, cheese and milk are all fake, 50 quintals of material seized
आगरा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने दिवाली पर दो सप्ताह चले विशेष अभियान में सबसे ज्यादा मिलावटी खोआ, पनीर, दूध और सरसों का तेल पकड़ा। टीम ने 50 क्विंटल विभिन्न सामग्री सीज की और नष्ट कराई। जांच के लिए दो हजार से अधिक नमूने लैब भेजे हैं। मिलावटी खाद्य पदार्थों के सेवर से जान का भी खतरा रहता है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि बीते दो सप्ताह विशेष अभियान चलाकर मिलावटी और नकली करीब पांच क्विंटल सामग्री को सीज किया। खाने योग्य नहीं मिलने पर नष्ट भी कराया। सबसे ज्यादा खोआ, पनीर, सरसों का तेल, रिफाइंडर और दूध घटिया मिले। त्योहार पर मिठाई बनाने में सबसे ज्यादा इन्हीं का इस्तेमाल होता है। दो हजार से अधिक नमूने भी जांच के लिए भेजे हैं। लैब में रिपोर्ट फेल मिलने के बाद विक्रेताओं के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

----------
ये रहीं प्रमुख कार्रवाई:
- आगरा किला स्टेशन के गेट पर मिला 3.08 लाख रुपये का 1540 किलो खोआ नष्ट कराया।
- बीके एग्रो खेरागढ़ से 3.10 लाख रुपये का दो हजार लीटर सरसों का तेल सीज किया।
- मनीष सिंह के प्रतिष्ठान, देवरी रोड से 64 हजार रुपये का 400 किलो सरसों का तेल सीज किया।
- हरनाम सिंह जटपुरा की डेयरी से 31 हजार रुपये का 500 लीटर मिश्रित दूध को नष्ट कराया।
- बोलेरो पिकअप वाहन से विभव चौक पर 3.45 लाख रुपये का 1725 किलो खोआ नष्ट कराया।
- बोलेरो पिकअप वाहन से फरह रोड से एक लाख रुपये का 500 किलो पनीर नष्ट कराया।
- नाहर सिंह बोदला से 42 हजार रुपये का 290 लीटर रिफाइंड सोयाबीन सीज किया।
- झरना नाले विक्रम सिंह के प्रतिष्ठान से 27 हजार रुपये की 273 किलो सोनपपड़ी नष्ट कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed