Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   History-sheeter shoots shopkeeper for not paying Chauth

दुस्साहस: आगरा में रंगदारी नहीं देने पर हिस्ट्रीशीटर ने दुकानदार को दिनदहाड़े मारी गोली, वीडियो हुआ वायरल

Sat, 18 May 2024 12:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 18 May 2024 12:28 PM IST
सार

ताजनगरी में  हिस्ट्रीशीटर ने चौथ नहीं देने पर दुकानदार को गोली मार दी। दुकानदार के पैर में गोली लगी, जिससे वो घायल हो गया। आसपास के दुकानदारों के आने पर आरोपी भाग निकले।
 

विज्ञापन
History-sheeter shoots shopkeeper for not paying Chauth
दुकानदार को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के ताजनगरी स्थित एडीए की काॅलोनी में शुक्रवार सुबह चौथ नहीं देने पर कपड़ा व्यापारी आमीन को गोली मार दी गई। वह दुकान पर बैठे हुए थे। आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर शाहरुख अपने साथी के साथ आया। पिस्टल निकालकर काउंटर के पास आकर फायर किया। व्यापारी बचने के लिए हिस्ट्रीशीटर से भिड़ गए। हाथ में डमी लेकर गोली से बचने की कोशिश की। इसके बाद काउंटर से कूदकर आरोपी को पकड़ लिया। लेकिन उसने एक और फायर कर दिया, गोली पैर में लगी। आसपास के दुकानदारों के आने पर आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन


विज्ञापन


 मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। नगला मेवाती, ताजगंज निवासी आमीन की ताजनगरी में कपड़ों की दुकान है। वारदात शुक्रवार सुबह 10:30 बजे हुई। दुकान पर उनके साथ परिवार का एक बच्चा भी था। परिजन ने पुलिस को बताया कि शाहरुख अपने साथी के साथ स्कूटर से आया था। दुकान के सामने स्कूटर रोका और काउंटर के पास आकर फायर कर दिया। पहली बार उन्होंने काउंटर पर रखी डमी हाथ में लेकर बचाव किया। दूसरी गोली पैर में लगी। लोगों के आने पर हमलावर पिस्टल लहराते हुए स्कूटर से भाग निकले। थाना ताजगंज की पुलिस ने घायल को एसएन मेडिकल काॅलेज इमरजेंसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed