फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   History sheet of SP leaders disappeared from police station in Etah

Etah: थाने से गायब कर दी गई सपा नेताओं की हिस्ट्रीशीट, मुंशी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 02 Jun 2022 07:51 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 02 Jun 2022 07:51 PM IST
सार

एटा के थाना जसरथपुर से सपा नेता रामेश्वर सिंह यादव और उनके भाई रामनाथ यादव की हिस्ट्रीशीट गायब हो गई। मामले की जांच के दौरान तत्कालीन मुंशी को दोषी पाया गया है। 

विज्ञापन
History sheet of SP leaders disappeared from police station in Etah
सपा नेता रामेश्वर सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के अलीगंज के पूर्व विधायक सपा नेता रामेश्वर सिंह यादव और उनके भाई जैथरा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामनाथ यादव की हिस्ट्रीशीट थाना जसरथपुर से गायब हो गई। इस मामले में थाने के तत्कालीन मुंशी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वर्तमान में आरोपी मुंशी हाथरस जनपद की पुलिस लाइन में तैनात है। 

विज्ञापन


अलीगंज सीओ राजकुमार ने बताया कि जसरथपुर थाने में सपा के पूर्व विधायक एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज थे। इनकी हिस्ट्रीशीट 2013-14 में तैयार की गई थी। उस समय थाने पर मुंशी रामवीर की तैनाती थी। वर्ष 2020 में एक मामले में हिस्ट्रीशीट की जरूरत हुई तो उसे तलाशा गया, जो नहीं मिली। 

विज्ञापन

तत्कालीन मुंशी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

पत्राचार होने के बाद भी जब शीट का पता नहीं चला, तो जांच शुरू की गई। जांच में पता चला कि 2014 में मुंशी रामवीर सिंह तैनात था, जो वर्तमान में हाथरस जनपद में तैनात है। प्राथमिक जांच में मुंशी को जिम्मेदार माना गया है। जसरथपुर थाना प्रभारी सुनील श्रीवास्तव ने तत्कालीन मुंशी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed