फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   history of thana incharge not good who sent victims family to jail in fake case in Agra

Agra: जहां-जहां रहे एसओ, वहीं बने आरोपी; फर्जी मुकदमे में पीड़ित परिवार को जेल भेजने वाले थानाध्यक्ष का इतिहास

Mon, 08 Jan 2024 02:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 08 Jan 2024 02:06 PM IST
सार

आगरा में फर्जी मुकदमे में पीड़ित परिवार को जेल भेजने वाले थानाध्यक्ष का इतिहास अच्छा नहीं है। जहां-जहां एसओ रहे वहीं आरोपी बने।  

विज्ञापन
history of thana incharge not good who sent victims family to jail in fake case in Agra
up police, up inspector - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में फर्जी मुकदमा लिख पीड़ित परिवार को जेल भेजने वाले एसओ का इतिहास कुछ अच्छा नहीं है। तत्कालीन एसओ जगदीशपुरा जितेंद्र कुमार पूर्व में भी विवादों में रहे हैं। वह पिनाहट थाने में तैनाती के दौरान चर्चाओं में आए थे। संघ पदाधिकारी को डंडे से पीटने के मामले में लाइन हाजिर किया गया था। 

विज्ञापन


इसके बाद रुनकता चौकी पर तैनात रहे। यहां उन्हें अप्रैल 2022 में एक मामले में निलंबित किया गया। हाल ही में एसओ जगदीशपुरा बने थे। महिला दरोगा ने उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। यहां से उन्हें थाना एमएम गेट का एसओ बनाया गया। जिस जगदीशपुरा थाने में एसओ रहे थे, अब उसी में आरोपी बने गए है।

विज्ञापन

पुलिस खंगाल रही कमल चौधरी का आपराधिक इतिहास

इस पूरे खेल के पीछे बिल्डर कमल चौधरी का नाम सामने आया है। मुकदमे में नामजदगी में पहला कमल चौधरी, दूसरा उसके बेटे धीरू चौधरी का नाम है। आखिर कमल चौधरी कौन है, इसने अकेले ही जमीन पर कब्जा किया, या फिर पर्दे के पीछे कोई और भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को फिलहाल आरोपी बिल्डर के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। चर्चा है कि बिल्डर के आगरा में कई बहुमंजिला भवन हैं। उसका पुलिस के बड़े अधिकारियों तक के साथ उठना-बैठना है। डीसीपी सिटी सूूरज राय ने बताया कि बिल्डर के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पूर्व में कोई मुकदमा दर्ज है तो, उसके बारे में पता किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed