फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Historical pholon ka taziya kept in Agra Imambara

मोहर्रम : ताजनगरी के इमामबाड़े में रखा गया ऐतिहासिक फूलों का ताजिया, अकीदतमंदों ने मांगीं मन्नतें

Sun, 07 Aug 2022 12:10 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 07 Aug 2022 12:10 AM IST
सार

आगरा में 323 साल पुराने फूलों का ताजिया इमामबाड़े में रखा गया। अब मोहर्रम की दसवीं तक शाम छह बजे फातिहा, रात्रि 12 बजे से फूल चढ़ाने के बाद रात्रि दो बजे से फातिहाख्वानी होगी।

विज्ञापन
Historical pholon ka taziya kept in Agra Imambara
फूलों का ताजिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में मोहर्रम की सातवीं तारीख पर शनिवार को पाय की चौकी स्थित इमामबाड़े में ऐतिहासिक फूलों का ताजिया रखा गया। इसके साथ ही शहर में अन्य स्थानों पर भी ताजिये रखने का सिलसिला शुरू हो गया, जोकि अगले तीन दिन तक चलेगा। फूलों के ताजिये पर फातिहाख्वानी के बाद अकीदतमंदों ने मन्नतें मांगीं। 

विज्ञापन


कटरा दबकैयान स्थित 323 साल पुराने फूलों का ताजिया इमामबाड़े में रखा गया। अकीदतमंदों ने फूल चढ़ाकर मन्नतें मांगीं। चौधरी हाजी अजीजउद्दीन, शाहिद हुसैन, शरीफ खान, इमरान, मोहम्मद शान, अदनान शेख आदि ने ताजिया रखा। 
विज्ञापन


अब मोहर्रम की दसवीं तक शाम छह बजे फातिहा, रात्रि 12 बजे से फूल चढ़ाने के बाद रात्रि दो बजे से फातिहाख्वानी होगी। फूलों का ताजिया रखे जाने के साथ ही मुस्लिम इलाके हॉस्पिटल रोड, पाय की चौकी, मंटोला, पक्की सराय, सराय ख्वाजा समेत अन्य जगहों पर ताजिये रखे गए। ताजियों की जियारत भी शुरू हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल बाद मंटोला में हुआ जलसा 

करीब तीन साल के बाद मोहर्रम की सातवीं पर शनिवार को जलसे का आयोजन किया गया। बाजार में सजे स्टॉलों पर अखाड़ों के कलाकारों ने ढोल नगाड़ों की धुन पर पटेबाजी और करतब दिखाए। अखाड़ेबाजों का बाजार कमेटी की ओर से स्वागत किया गया। इस मौके पर हजरत इमाम हुसैन की शहादत पर रोशनी डाली गई। शनिवार की शाम को स्टॉलों पर पटेबाजी देखने के लिए बड़ी संख्या में अकीदतमंद पहुंचे। यहां अखाड़े के कलाकारों ने करतब दिखाए। 

इस मौके पर हिंदोस्तानी बिरादरी के अध्यक्ष डॉ. सिराज कुरैशी ने कहा कि कर्बला के शहीदों की याद में तीन साल बाद जलसा किया जा रहा है। बाजार कमेटी के अध्यक्ष अदनान कुरैशी ने शर्बत की शबील का उद्घाटन किया। इस दौरान मोहम्मद शरीफ काले, ग्यास कुरैशी, जियाउद्ीन, हाजी कदीर, हिमांयु कुरैशी, निजाम पहलवान, मोहम्मद मुकीम कुरैशी, दानिश मुंशी आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed