{"_id":"dd6f0f50b852f894b2dafe1f5b544cc3","slug":"hinduvadi-meet-dm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मस्थल पर बिना अनुमति निर्माण, लगाएं रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मस्थल पर बिना अनुमति निर्माण, लगाएं रोक
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
Updated Wed, 03 Jun 2015 02:17 AM IST
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कालेज, दालसेव चौराहा और मोती कटरा स्थित धार्मिक स्थलों पर किए जा रहे निर्माण कार्य के विरोध में मंगलवार को हिंदूवादी संगठन विधायक योगेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में जिलाधिकारी से उनके निवास पर मिले। उन्होंने इन धार्मिक स्थलों पर बिना अनुमति के कराए जा रहे निर्माण को रोकने की मांग की।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संपर्क प्रमुख अशोक कुलश्रेष्ठ ने डीएम को बताया कि एसएन मेडिकल कालेज लगभग 150 वर्ष पुराना है। उस समय भूमि अधिग्रहण एसएन मेडिकल कालेज के नाम से किया गया था। ऐसे में उसकी जमीन के टुकड़े को वक्फ बोर्ड द्वारा अपनी संपत्ति के रूप में इंद्रराज कराना अनुचित और अवैध है। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड द्वारा शहर में ऐसी न जाने कितनी संपत्ति चुपचाप और गैरकानूनी रूप से अपने रिकार्ड में लिखा-पढ़ी करा ली गई है।
भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि कोई भी धार्मिक स्थल पर बिना डीएम की अनुमति से निर्माण नहीं कराया जा सकता। ऐसे में ये निर्माण अवैध रूप से कराए जा रहे हैं। डीएम ने आश्वासन दिया कि कोई अवैध निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में सुनील पाराशर, दिग्विजनाथ तिवारी, दीपक ऋषि, केके भारद्वाज, विमल जैन, वीरेंद्र अग्रवाल आदि शामिल थे।