फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hinduist organizations mobilized on the announcement of Rajshree Chaudhary will read Hanuman Chalisa on 6 Dece

Mathura: राजश्री चौधरी की घोषणा पर हिंदूवादी संगठन लामबंद, छह दिसंबर को पढ़ेंगे हनुमान चालीसा

Mon, 28 Nov 2022 12:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 28 Nov 2022 12:03 AM IST
सार

हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत युवराज ने कहा है कि छह दिसंबर के हनुमान चालीसा पढ़ने के कार्यक्रम का वे समर्थन करते हैं। वह खुद छह दिसंबर को 11 बजे अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यक्रम के लिए मथुरा पहुंचेंगे।

विज्ञापन
Hinduist organizations mobilized on the announcement of Rajshree Chaudhary will read Hanuman Chalisa on 6 Dece
राजश्री चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के ईदगाह को असली श्रीकृष्ण जन्मस्थान बताते हुए वहां अखिल भारत महासभा द्वारा छह दिसंबर को लड्डू गोपाल का अभिषेक कर हनुमान चालीसा पढ़ने की घोषणा निरंतर माहौल को गर्मा रही है। अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष राजश्री चौधरी के श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचने के बाद रविवार को पांच और हिंदू संगठनों ने वीडियो तथा संदेश जारी कर महासभा की घोषणा का समर्थन किया है।
विज्ञापन

हिंदू सेना ने किया समर्थन

हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत युवराज ने कहा है कि छह दिसंबर के हनुमान चालीसा पढ़ने के कार्यक्रम का वे समर्थन करते हैं। वह खुद छह दिसंबर को 11 बजे अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यक्रम के लिए मथुरा पहुंचेंगे। हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमरन गुप्ता ने भी वीडियो जारी कर अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में पहुंचने अपील की है। महाकाल सेना के डा. अमित ठाकुर ने भी महासभा के कार्यक्रम का समर्थन किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Mainpuri By-Election 2022: मतदाताओं की चुप्पी ने नेताओं की बढ़ाई धड़कन, जानें क्या कहते हैं मैनपुरी के लोग
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सवर्ण आर्मी की भी अपील

सवर्ण आर्मी के प्रदेश उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद तिवारी ने हनुमान चालीसा कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है। नारायणी सेना की नारी शक्ति प्रमुख शीतल आचार्य ने भी समर्थन किया है। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि अखिल भारत हिंदू महासभा के हनुमान चालीस पढ़ने का कार्यक्रम इस बार होकर रहेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed