फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hindi Hai Hum Younth Said Now Hindi language Option In Gadgets

#हिंदीहैंहमः युवाओं को भा रही हिंदी, कहा-अंग्रेजी को अधिक महत्व देने से उपक्षेति हुई भाषा, अब सुधार की जरूरत

Tue, 01 Sep 2020 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 01 Sep 2020 12:10 AM IST
सार

विदेशों से भी युवा हमारे देश में आकर हिंदी सीख रहे हैं। क्योंकि उन्हें हिंदी के लिए यहां एक बेहतर परिवेश मिलता है। 

विज्ञापन
Hindi Hai Hum Younth Said Now Hindi language Option In Gadgets
हिंदी हैं हमः अमर उजाला संवाद में शामिल वक्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

युवाओं का हिंदी के प्रति रुझान बढ़ा है। शिक्षा में वह हिंदी को महत्व दे रहे हैं। हर दिन के साथ युवाओं पर इसकी पकड़ मजबूत होती जा रही है। न केवल दैनिक उपयोग में बल्कि शिक्षा और शिक्षण दोनों में ही युवा हिंदी भाषा को प्राथमिकता दे रहे हैं।
विज्ञापन


हिंदी संस्थानों के अलावा अन्य संस्थानों में भी युवा विभिन्न डिग्रियां हिंदी में ही ले रहे हैं। विदेशों से भी युवा हमारे देश में आकर हिंदी सीख रहे हैं। क्योंकि उन्हें हिंदी के लिए यहां एक बेहतर परिवेश मिलता है। अमर उजाला के साथ व्हाट्सएप संवाद में हिंदी प्रेमियाें ने कहा कि तकनीकी युग ने भी युवाओं को हिंदी के प्रति आकर्षित किया है। आज सभी गैजेट में हिंदी भाषा का विकल्प इसका प्रमाण है। 
विज्ञापन


हिंदी का अपना विशेष महत्व है। घर में युवाओं से लेकर बुजुर्ग तक सभी हिंदी को पसंद कर रहे हैं। युवा भी हिंदी में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। आने वाले समय में हिंदी को विश्व पटल पर अलग ही सम्मान मिलेगा। -अरुण कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन


अंग्रेजी को अधिक महत्व देने के चलते हमारे देश में हिंदी उपेक्षित होती चली गई। इस उपेक्षा को अब हमें खत्म करना होगा। हिंदी में बोलने के साथ ही हिंदी के प्रति युवा पीढ़ी को भी प्रेरित करना होगा। -विमलेश कुमार

युवाओं को पहले विदेशों में अंग्रेजी में कम जानकारी होने के चलते मौके नहीं मिलते हैं। आज हिंदी में निपुण लोगों को ही कई विदेशी कंपनियां मौका दे रही हैं। ऐसे में रोजगार भी कहीं न कहीं हिंदी को आगे बढ़ा रहा है। -धर्मेंद्र कुमार


जब तकनीकी युग की शुरुआत हुई तो हिंदी को जैसे लोग भूल ही गए थे, लेकिन आज कोई भी ऐसा इलेक्ट्रॉनिक गैजेट नहीं है, जिसमें हिंदी भाषा का विकल्प न हो। इससे भी हिंदी को पहचान मिली और लोकप्रियता भी हासिल हुई। -अनिरुद्र कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed