फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hindi decoration honor to five literary personalities

Agra News: पांच साहित्यिक विभूतियों को हिंदी अलंकरण सम्मान

Sun, 14 Sep 2025 02:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 14 Sep 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Hindi decoration honor to five literary personalities
आगरा। साहित्यिक संस्था काव्यमेव जयते की ओर से सर्वी इवेंट्स के संग हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर होटल भावना क्लार्क्स इन में हिंदी अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। देशभर की पांच साहित्यिक विभूतियों को हिंदी के बड़े कवियों के नाम पर प्रदत्त सम्मान से अलंकृत किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. विजय किशोर बंसल रहे। अध्यक्षता वरिष्ठ पीसीएस बीपी सिंह मिलिंद ने की। शुभारंभ विशिष्ट अतिथि कर्नल अपूर्व त्यागी, उमेश अग्रवाल, डाॅ. रोली तिवारी, कुलदीप ठाकुर, पुनीत वशिष्ठ एवं सुनील नागर ने किया।
विज्ञापन


संस्था के संस्थापक अध्यक्ष पवन आगरी ने बताया कि इस वर्ष संस्था ने प्रख्यात गजलकार आईएएस डॉ. अखिलेश मिश्रा को महाकवि नीरज सम्मान, अंतरराष्ट्रीय कवि डॉ. कुमार मनोज को दुष्यंत कुमार सम्मान, प्रख्यात न्यूज एंकर अनुराग मुस्कान को शरद जोशी सम्मान, लोकप्रिय शायर, प्रशासक महेश श्रीवास्तव को अदम गोंडवी सम्मान एवं जयपुर की लोकप्रिय कवयित्री दीपा सैनी को मीराबाई सम्मान प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कवयित्री दीक्षा रिसाल की सरस्वती वंदना से शुरू हुए कवि सम्मेलन का संचालन कवि पवन आगरी ने किया। शशांक प्रभाकर, सचिन दीक्षित, दीपांशु शम्स और अलंकृत कवियों ने भी काव्य पाठ किया। इस दौरान संजय बैजल, गजेंद्र सिंह, गिरीश गोयल, यश अग्रवाल, अंजुल कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed