फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hindi and Indian Culture Strengthen India–Russia Academic Ties

UP: हिंदी और भारतीय संस्कृति ने जोड़ा भारत-रूस का शैक्षिक संबंध, रूसी छात्रों ने पूरा किया विशेष पाठ्यक्रम

Sat, 20 Dec 2025 09:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 20 Dec 2025 09:24 AM IST
सार

आगरा विश्वविद्यालय एवं रूस के एमजीआईएमओ विश्वविद्यालय मॉस्को के बीच छात्र विनिमय कार्यक्रम चल रहा है।  इसी के तहत आए रूसी विद्यार्थियों के चौथे बैच के तीन माह का अकादमिक पाठ्यक्रम शुक्रवार को पूरा हो गया।
 

विज्ञापन
Hindi and Indian Culture Strengthen India–Russia Academic Ties
कुलपति प्रो. आशु रानी ने विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र दिए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय एवं रूस के एमजीआईएमओ विश्वविद्यालय मॉस्को के बीच छात्र विनिमय कार्यक्रम चल रहा है। इसी के तहत आए रूसी विद्यार्थियों के चौथे बैच के तीन माह का अकादमिक पाठ्यक्रम शुक्रवार को पूरा हो गया। समापन अवसर पर कुलपति प्रो. आशु रानी ने विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र दिए।
विज्ञापन


उन्होंने विश्वविद्यालय की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय पहचान और वैश्विक शैक्षिक सहयोग को रेखांकित किया। विदेशी भाषा विभाग (केएमआई) में इस विशेष पाठ्यक्रम का समापन कार्यक्रम हुआ। रूसी छात्रों ने तीन माह तक हिंदी भाषा, भारतीय संस्कृति, इतिहास एवं साहित्य का गहन अध्ययन किया। पांचवां दल फरवरी माह में आएगा। वहीं, विदेशी भाषा विभाग से तीसरा दल शीघ्र प्रस्थान करेगा।
विज्ञापन


विद्यापीठ के निदेशक प्रो. प्रदीप श्रीधर ने बताया कि विश्वविद्यालय ने हाल ही में उज्बेक स्टेट यूनिवर्सिटी ताशकंद के साथ भी समझौता किया है। इसके अतिरिक्त ऑक्सफोर्ड, लंदन, फ्रांस एवं ऑस्ट्रिया के विश्वविद्यालयों से भी बातचीत चल रही है। समन्वयक डॉ. प्रदीप वर्मा, रूसी भाषा शिक्षक अनुज गर्ग ने संचालन किया। इस दौरान डॉ. मोहिनी दयाल, डॉ. रमा, डॉ. रूपा, डॉ. तपस्या चौहान, डॉ. शीरीन जैदी आदि भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed